राजस्थान के बाद यूपी में मंदिर के महंत पर चली गोली, इस मामले को लेकर किया हमला
राजस्थान के बाद यूपी में मंदिर के महंत पर चली गोली, इस मामले को लेकर किया हमला
Share:

गोंडा: देश के राज्य राजस्थान के करौली तथा यूपी में बागपात के पश्चात् गोंडा शहर में एक पुजारी पर हमला हुआ है। गोंडा में राम जानकी मंदिर के पंडित सम्राट दास को शनिवार रात में गोली मार दी गई। चिकित्सकों ने घायल अवस्था में उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है। यह हादसा इटियाथोक थाना अंतर्गत तिर्रे मनोरमा का है। इससे पूर्व करौली में पुजारी को जिंदा जला दिया गया था जबकि बागपत में नदी में साधु का शव प्राप्त होने का केस सामने आया था।

वही बताया जा रहा है कि अपराधियों ने मंदिर परिसर में घुसकर पंडित को गोली मारी है। महंत सम्राट दास पर भूमि विवाद के चलते यह हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि उन पर भूमि विवाद को लेकर पूर्व में भी हमले हुए हैं। अपराधियों ने राम जानकी मंदिर मनोरम उद्गम स्थल के पंडित को गोली मारी है। जानकारी के मुताबिक, रामविलास वेदांती मठ के संरक्षक हैं। अपराधियों ने मंदिर परिसर में घुसकर पुजारी को गोली मारी है। सिक्योरिटी के नाम पर होमेगार्डों की तैनाती की गई थी।

वही गोली लगने से महंत सम्राट दास की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मंदिर की भूमि पर भूमाफियाओं की नजर थी। प्रधान अमर सिंह सहित कई व्यक्तियों पर महंत ने हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस के आलाधिकारी केस की इन्वेस्टिगेशन कर रहे हैं। पुलिस हमलावरों की खोजबीन में जुटी गई है।

नोएडा में दहेज़ के लिए हैवानियत, महिला को बेल्ट से बांधकर पीटा, सिगरेट से जलाया

5 महीने तक बहन की अस्मत लूटते रहे 3 भाई, पेटदर्द से खुला राज

महिला अपराध: यदि FIR नहीं लिखी तो होगी कार्रवाई, गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -