सहारनपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले में यूपी पुलिस का एक्शन, पहले घर तोड़ा, फिर 24 घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले में यूपी पुलिस का एक्शन, पहले घर तोड़ा, फिर 24 घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में नाबलिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के 2 आरोपितों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। यह शिकायत 25 मार्च को की गई थी। इन आरोपितों के नाम आमिर और आसिफ बताए गए हैं, जो रिश्ते में भाई हैं। इनके अब्बा शराफत पर भी पीड़ित परिवार को धमकाने का इल्जाम है। यह गिरफ्तारी 1 अप्रैल (शुक्रवार) को की गई है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला चिलकाना थानाक्षेत्र का है। यहाँ गाँव के प्रधान शराफत अली के 2 बेटों आमिर और आसिफ पर उसी गाँव की एक नाबालिग लड़की ने शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़िता और आरोपित एक ही मज़हब के हैं। यह आरोप लगने के बाद दोनों आरोपित फरार चल रहे थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के एक दिन पहले पुलिस ने आरोपितों के घर के एक हिस्से को बुलडोजर चलकर जमींदोज़ कर दिया था। इसके बाद वायरल हुए वीडियो में स्थानीय SHO आरोपितों के घर वालों को आरोपितों को हाजिर करने के लिए 48 घंटे की मोहलत देते नज़र आए थे। ऐसा न करने पर घर को बुलडोजर से ढहा देने की बात कही गई थी। मौके पर एक बुलडोजर भी घर के सामने की सीढ़ी तोड़ता नज़र आ रहा है।'

पुलिस ने आरोपितों के घर ढोल नगाड़े के साथ मुनादी भी करवाई। घर पर बुलडोजर पहुँचने के 24 घंटे के भीतर ही दोनों आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गए।  मीडिया बात करते हुए सहारनपुर के SSP आकाश तोमर ने बताया कि, “दोनों आरोपित 1 अप्रैल की रात 8.55 पर अरेस्ट कर लिए गए। इन पर धारा 452, 376 D, 342, 232 और 506 IPC के तहत कार्रवाई की गई है।'

'हिन्दू महिलाओं के कपड़े फाड़े, विरोध करने पर तलवार से हमला...', यूपी पुलिस ने रफ़ीक- कासिम को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद स्थित बैंक में दिनदहाड़े लूट, PNB से 12 लाख लूटकर फरार हुए बदमाश

कोचिंग संचालक ने किया नाबालिग छात्रा का बलात्कार, जब गर्भवती हो गई तो...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -