घर के अंदर जमा थे 100 स्त्री-पुरुष.. चल रहा था येसु के चमत्कार का पाठ, अचानक पहुंची यूपी पुलिस और फिर...
घर के अंदर जमा थे 100 स्त्री-पुरुष.. चल रहा था येसु के चमत्कार का पाठ, अचानक पहुंची यूपी पुलिस और फिर...
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों का धर्म परिवर्तन कराए जाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को कस्टडी में लिया है। पुलिस ने ये कार्रवाई विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं की शिकायत के आधार पर की है। जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ शहर के कोतवाली हरवंशपुर इलाके में धर्मांतरण का ये कार्य एक मकान के अंदर चल रहा था। यहाँ बड़ी संख्या में पुरुष और महिला प्रार्थना सभा के लिए जुटे थे। इन सबको ईसाई धर्म की शिक्षा दी जा रही थी।

VHP के कार्यकर्ताओं ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मकान में रेड मारने पहुंची। वहाँ देखा गया कि 100 से अधिक लोग ईसाई पाठ में लगे थे। सबके हाथ में धार्मिक पुस्तकें थीं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया। अब आगे इनसे पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि पकड़े गए तीन आरोपितों में से एक नाबालिग था, इसलिए पुलिस ने उसे रिहा कर दिया। जो गिरफ्तार हुए उनके नाम रौसी सुख और विजय कुमार हैं। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र ने कहा है कि आरोपितों से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।

VHP के आजमगढ़ के महामंत्री गौरव रघुवंशी ने बताया है कि, 'हमारे पास धर्म परिवर्तन से संबंधित शिकायतें बहुत लंबे समय से मिल रही थी जो कि पूरी तरह गैर कानूनी है। मासूम जनता को तरह-तरह के प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं की जाएँगी। हम माँग करते हैं कि इन लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो और भविष्य में इस काम को न दोहराया जाए।'  

आजमगढ़ में धड़्डले से चल रहा था लोगों के धर्म परिवर्तन का काम....VHP की शिकायत पर 3 हुए गिरफ्तार

दो गर्लफ्रेंड के चक्कर में बावला हुआ पति, गर्भवती पत्नी का कटा गला

60 की उम्र में 48 की महिला संग हुआ प्यार, ब्रेकअप के बाद फेंका तेजाब

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -