यूपी के मंत्री के बिगड़े बोल, कहा - मोदी और योगी के खिलाफ नारे लगाने वालों को जिन्दा दफना दूंगा...
यूपी के मंत्री के बिगड़े बोल, कहा - मोदी और योगी के खिलाफ नारे लगाने वालों को जिन्दा दफना दूंगा...
Share:

लखनऊ: एक तरफ देश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ योगी के मंत्री ने CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वालों पर विवादित बयान दे डाला है। योगी सरकार में राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने अलीगढ़ में आयोजित की गई एक रैली में विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी, योगी के खिलाफ नारे लगाने वालों को जिंदा गाड़ दूंगा।

रघुराज सिंह ने आगे धमकी देते हुए कहा कि ''देश में मोदी और प्रदेश में योगी बैठा है। सोच लो, बचोगे नहीं। पोटा में जाओगे, जमानत भी नहीं होगी। अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ मत करो।'' दरअसल, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को एक जनसभा को संबोधित करने के लिए अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड स्थित कोहिनूर मंच गए थे। इस दौरान राज्यमंत्री रघुराज सिंह भी वहां उपस्थित थे और जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान रघुराज सिंह ने AMU में CAA, NRC और NPR के खिलाफ चलाए जा रहे छात्रों के आंदोलन पर जमकर हमला बोला। 

उन्होंने छात्रों को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस आंदोलन के दौरान पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाए थे। यदि ऐसा हुआ तो मैं नारे लगाने वाले को जिंदा दफना दूंगा। रघुराज सिंह ने आगे कहा कि, "यह देश हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई सभी का है। लेकिन इस तरीके से मोदी और योगी के खिलाफ विवादित नारे नहीं लगाने चाहिए।"

अब चुनावी दंगल से होगा CAA का समाधान, AASU ने किया बड़ा ऐलान

CAA पर चिदंबरम का चैलेंज, मूक दर्शकों से बात ना करें पीएम मोदी, आलोचकों को इंटरव्यू दें...

क्या आज के युग के 'शिवाजी' हैं पीएम मोदी ? महाराष्ट्र में एक किताब पर मचा बवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -