भाजपा विधायक की बदसलूकी से बिलख-बिलखकर रोईं IPS अफसर चारू निगम
भाजपा विधायक की बदसलूकी से बिलख-बिलखकर रोईं IPS अफसर चारू निगम
Share:

गोरखपुर। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में एक महिला आईपीएस को भारतीय जनता पार्टी के विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल की अभद्र भाषा के उपयोग का सामना करना पड़ा। इस दौरान आईपीएस चारू निगम रो पड़ीं और उनके आंसू निकल आए। दरअसल चारू निगम एंटी रोमियो स्क्वाड की प्रभारी और सीओ गोरखनाथ हैं। दरअसल चिलुआताल थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने शराबखोरी के विरोध में सड़क जाम कर दी। ऐसे में पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाईश दी।

मगर आक्रोशित लोग नहीं माने और उन्होंने पत्थर मारकर आईपीएस अधिकारी चारू निगम को घायल कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी कुछ महिलाओं को पकड़ लिया गया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी की विधायक ने ग्रामीणों का साथ देते हुए पुलिस का विरोध किया। ऐसे में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ।

विवाद बढ़ गया तो भाजपा विधायक ने आईपीएस अधिकारी को भला बुरा कह दिया। कुछ देर बाद भाजपा विधायक आईपीएस अधिकारी को अपशब्द कहने लगे। ऐसे में चारू निगम की आंख से आंसू निकल आए। बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक ने कथित तौर पर शराब पी रखी थी।

आज EVM से चुनकर आने वाले लोग EVM पर सवाल उठा रहे है

आज गोरखपुर पहुंचेंगे CM योगी आदित्यनाथ

नीतिसार में मनुष्य के ऐसे 7 गुण

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -