महाराष्ट्र, केरल से UP आने वाले विमान यात्रियों का होगा कोरोना टेस्ट
महाराष्ट्र, केरल से UP आने वाले विमान यात्रियों का होगा कोरोना टेस्ट
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र और केरल से उत्तर प्रदेश आने वाले विमान यात्रियों का कोरोना टेस्ट होना शुरू होगा। जी दरअसल अब इसके लिए एयरपोर्ट पर यात्रियों का एंटीजेन टेस्ट किया जाएगा। इस बारे में उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते शुक्रवार को आदेश जारी किए। जी दरअसल अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि, "महाराष्ट्र और केरल से आने वाले सभी लोगों का एंटीजन टेस्ट हवाई अड्डों पर किया जाना चाहिए। जो लोग पॉजिटिव पाए जाएंगे, उन्हें होम ऑइसोलेशन में रखा जाएगा। उनके सैंपल लेकर आरटी-पीसीआर जांच होनी चाहिए।"

इसी के साथ अमित मोहन प्रसाद ने अपने बयान में यह भी कहा है कि, 'आरटी-पीसीआर टेस्ट में निगेटिव पाए जाने वालों को एक सप्ताह के लिए घर में क्वारनटीन रहना रहना चाहिए। रेल और बस मार्गों से आने वाले लोगों की निगरानी की जानी चाहिए और उनके अनुसार टेस्ट किया जाना चाहिए।' वैसे आपको बता दें कि बीते शुक्रवार सुबह एक बैठक हुई। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने COVID-19 टेस्ट पर फोकस किए जाने पर जोर दिया।

वहीं उन्होंने कहा कि 'कोरोना वायरस संक्रमण के चक्र को तोड़ने में टेस्टिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि राज्य में प्रति दिन 1।25 लाख से कम टेस्ट न हों।' इसी के साथ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, 'कुछ बाहरी राज्यों में मामलों में वृद्धि को देखते हुए यूपी में अतिरिक्त सतर्कता बरती जानी चाहिए। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग और क्वारनटीन सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की जानी चाहिए।'

सामूहिक बलात्कार के बाद महिला को जिन्दा जलाने की कोशिश, आरोपी बाप-बेटे गिरफ्तार

असम में 3 चरणों में होगा मतदान, CAA-NRC रहेंगे प्रमुख मुद्दे

महाराष्ट्र के इस शहर में आज रात से लग जाएगा कर्फ्यू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -