भूमाफियाओं पर यूपी सरकार लगाएगी लगाम
भूमाफियाओं पर यूपी सरकार लगाएगी लगाम
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कानपुर देहात की सिकन्दरा विधानसभा के उपचुनाव के प्रचार कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया। दरअसल, यहां पर विधायक मथुरापाल का बीमारी के कारण निधन हो गया था। उन्हें कैंसर था। जिसके बाद, उनकी खाली हुई सीट पर उपचुनाव हुआ। इस उपचुनाव में अजीतपाल को टिकट दिया गया। अजीतपाल पेशे से इंजीनियर हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि, भूमाफिया चिन्हित किए गए हैं,वे जल्द ही कानूनी दायरे में होंगे।

युवाओं को लेकर, उन्होंने कहा कि, युवाओं के लिए, रोजगार बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। राज्य में भ्रष्टाचार नहीं होगा। सरकार ने पहली बार 86 लाख किसानों का कर्जा माफ कर दिया। ऐसे में गरीबों को 11 लाख मकान देने का काम किया गया। उत्तरप्रदेश में अपराधों पर लगाम लगेगी।

राज्य के पूर्व  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर, उन्होंने कहा कि, मौजूदा राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर गेहूॅं खरीदा है बल्कि, पिछली सरकार गेहूॅं नहीं खरीद सकी है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, जनपद पंचायत को बुंदेलखंड के आधार पर पैकेज दिया जाएगा। सरकार, गरीब कन्याओं का विवाह करवाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रचार प्रसार कार्य के दौरान, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक,प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह,डाॅ.महेन्द्रसिंह,अर्चना पाण्डेय,एसपी सिंह बघेल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

पीएम ने अमेठी के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों से मुलाकात की

क्या हश्र हुआ सीएम योगी की तस्वीर से शादी करने वाली महिला का?

कौन बनेगा सिकंदरा का सिकंदर

यूपीकोका विधेयक से यूपी में अपराधों पर लगेगी रोक

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -