यूपी बाढ़ः उत्तर प्रदेश में बाढ़ से 560 करोड़ की क्षति, राज्य सरकार ने केंद्र से मांगी मदद
यूपी बाढ़ः उत्तर प्रदेश में बाढ़ से 560 करोड़ की क्षति, राज्य सरकार ने केंद्र से मांगी मदद
Share:

लखनऊः इस साल मानसून में जमकर बारिश हुई है। जिससे देश के कई हिस्सों में भीषण बाढ़ आ गई। इस आपदा से उत्तर प्रदेश भी प्रभावित हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार का आकलन है कि राज्य को बाढ़ एवं अतिवृष्टि से 560 करोड़ रुपये से अधिक की हानि हुई है। इससे नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार अब केंद्र की ओर रूख करने जा रही है। बाढ़ मांगपत्र के अनुमोदन का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेज दिया गया है। राज्य में वर्ष-2019 में बाढ़ व अतिवृष्टि से करीब 48 जिलों में नुकसान हुआ है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को बीते दिनों जल्द से जल्द बाढ़ से नुकसान का आकलन रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया था। प्रदेश के 75 में से 72 जिलों की रिपोर्ट अब तक आ चुकी है। इनमें 48 ने बाढ़ और अतिवृष्टि से हानि की जानकारी दी है। बाढ़ से प्रदेश के करीब 1300 गांवों की करीब साढ़े सात लाख की आबादी के सीधे प्रभावित होने की बात सामने आई है। इसमें किसानों की फसल का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

राज्य सरकार ने किसानों के नुकसान का आकलन करते हुए 358 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को सहायता के लिए केंद्र से मांगने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके अंतर्गत फसल नुकसान का सामना करने वाले दो हेक्टेयर तक वाले समस्त लघु व सीमांत किसानों तथा दो हेक्टेयर से अधिक वाले किसानों को दो हेक्टेयर तक फसल नुकसान का मुआवजा देने का प्रस्ताव है।

बाढ़ और अतिवृष्टि केदौरान विभिन्न दैवीय आपदाओं से 126 लोगों की मृत्यु का हवाला देते हुए 4-4 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है। इसी तरह घरों के ध्वस्त होने और सरकारी संपत्ति के नुकसान की चर्चा करते हुए 561.18 करोड़ रुपये की मांग केंद्र से करने का प्रस्ताव है। बता दें कि अत्यधिक बारिश के कारण पूर्वी यूपी और बिहार के कई हिस्से भीषण बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 

प्रियंका गाँधी का मिशन यूपी, रायबरेली में आयोजित करेंगी 3 दिवसीय कार्यशाला

मध्यप्रदेश में लगे पोस्टर्स में सिंधिया के साथ नज़र आए पीएम मोदी और शाह, कांग्रेस में मचा कोहराम

यूपी पुलिस ने किया टेरर फंडिंग का पर्दाफाश, नेपाल के रास्ते आतंकियों को पहुंचते थे पैसा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -