सपा में अब नहीं होगी BJP के किसी बागी नेता की एंट्री! पार्टी जल्द घोषित करेगी घोषणा पत्र
सपा में अब नहीं होगी BJP के किसी बागी नेता की एंट्री! पार्टी जल्द घोषित करेगी घोषणा पत्र
Share:

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए नेताओं द्वारा दल परिवर्तित किया जा रहा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के दो मंत्रियों एवं कई विधायकों को सम्मिलित करने वाले पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह यदि चाहे तो किसी भी मंत्री या MLA का टिकट काट सकती है। मगर अब सपा किसी भारतीय जनता पार्टी के बागी को पार्टी में सम्मिलित नहीं करेगी। क्योंकि अब केवल पूर्व मंत्री डॉ धर्म सिंह की ही गुंजाइश बची हुई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बताया कि प्रदेश के लोगों ने योगी को घर वापस भेजने की तैयारी कर ली है तथा भारतीय जनता पार्टी ने भी उन्हें वापस भेज दिया है।

वही मुख्यमंत्री योगी को गोरखपुर से उम्मीदवार बनाए जाने के पश्चात् सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर की सभी सीटें पार्टी जीतेगी। क्योंकि वहां पर मुख्यमंत्री योगी एवं भारतीय जनता पार्टी ने कुछ नहीं किया। यहां तक कि मेट्रो चलाने की घोषणा की मगर अपने वादों को भारतीय जनता पार्टी सरकार पूरा नहीं कर सकी। सपा प्रमुख ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने योगी को वापस गोरखपुर भेज दिया गया है, जबकि चर्चा इतनी देर से चल रही थी कि वह अयोध्या से लड़ेंगे या मथुरा से। अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने के पश्चात् प्रदेश में कोई उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा, क्योंकि उपमुख्यमंत्री का कोई पद नहीं है।

वही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बताया कि शीघ्र ही पार्टी अपना घोषणा पत्र के साथ ही प्रत्याशियों की सूची भी जारी करेगी। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों को लड़ना है, उनमें से कई को ए और बी फॉर्म दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिस शख्स को पार्टी को छोड़कर जाना है वह जा सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हीं महिलाओं को टिकट देगी। जो जीत सकती हैं।

यूपी चुनाव में पीएम मोदी ने खुद संभाला मोर्चा, टिकट बंटवारे पर बैठक में हुए शामिल

यूपी चुनाव: क्या अयोध्या में 'मोदी की काशी' जैसा करिश्मा कर पाएंगे योगी आदित्यनाथ ?

फर्म में निवेशकों को गुमराह करने के आरोप में इस कंपनी के संस्थापक को 26 सितंबर को होगी जेल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -