यूपी चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और सूची, 11 महिलाओं को दिए टिकट
यूपी चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और सूची, 11 महिलाओं को दिए टिकट
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। सभी सियासी दल इसके लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस भी अच्‍छे प्रदर्शन के लिए जी-जान से जुटी हुई है। पार्टी ने इस बार किसी पार्टी से गठबंधन नहीं किया है। कांग्रेस सभी 403 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े कर रही है। कांग्रेस के चुनाव अभियान की कमान खुद पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने संभाल रखी है।

 

इस बीच सोमवार को पार्टी ने 28 प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। उम्मीदवारों की इस सूची में 11 महिलाओं के नाम शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस बार 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की घोषणा की है। अभी तक जारी की उम्‍मीदवारों की सूचियों में इसका पालन किया गया है। सोमवार को जारी की गई सूची में हांडिया विधानसभा सीट से रीना देवी बिंद, चैल से तलत अजीम, मेजा से माधवी राय, करछना से रिंकी सुनील पटेल को टिकट दिया गया है।

वहीं, कांग्रेस ने कटेहरी विधानसभा सीट से निशात फातिमा, बालहा सीट से किरण भारती, तरबगंज सीट से त्वारिता सिंह, मनकापुर सीट से संतोष कुमारी, बांसगांव से पूनम आजाद, चिल्‍लूपार से सोनिया शुक्‍ला और घोसी से प्रियंका यादव को चुनावी मैदान में उतारा है।

क्या आप भी बनना चाहते हैं कांग्रेस उम्मीदवार? तो ऐसे करें आवेदन

'अगर शिक्षा के लिए हिजाब जरुरी, तो कांग्रेस शासित राज्यों में इसे अनिवार्य कर दें राहुल गांधी'

मोदी सरकार को टक्कर देने की कोशिश, संजय राउत ने बताया लोकसभा चुनाव में शिवसेना का प्लान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -