यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, लिस्ट में 16 महिला प्रत्याशी
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, लिस्ट में 16 महिला प्रत्याशी
Share:

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में महिलाओं को प्राथमिकता दी गयी है।कांग्रेस की इस सूची में 41 नाम हैं, जिसमें 16 महिलाएं सम्मिलित हैं। इससे पहले कांग्रेस ने अपनी 125 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। पहली सूची में 50 महिलाओं को स्थान दिया था।

वही कांग्रेस ने सहारनपुर नगर से सुखविंदर कौर, गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से संगीता त्‍यागी, अलीगढ़ की खैर सीट से मोनिका सूर्यवंशी तथा इगलास से प्रीति डांगर सहित 16 महिलाओं को मैदान में उतारा है। इसके अतिरिक्त कांग्रेस की इस सूची में कैराना से हाजी अखलाक, मुजफ्फरनगर से सुबोध शर्मा, मेरठ से रंजन शर्मा, बागपत से अनिल देव त्‍यगी, बुलंदशहर से सुशील चौधरी, आगरा कैंट से सिकंदर बाल्‍मीक तथा फतेहपुर सीकरी से हेमंत चाहर के नाम सम्मिलित हैं।

वही कांग्रेस ने नामांकन की अंतिम दिनांक से एक दिन पहले उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ सभी सात सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। स्याना से पूनम पंडित, सिकंदराबाद से सलीम अख्‍तर, डिबाई से सुनीता शर्मा, शिकारपुर से जियाउर्रहमान खुर्जा से टूक्कीमल खटीक, अनूपशहर से गजेंद्र चौधरी तथा बुलंदशहर सदर सीट सुशील चौधरी को उतारा गया है। कांग्रेस ने शामली जनपद की तीनों विधानसभाओं पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कैराना विधानसभा सीट से हाजी अखलाक, थानाभवन से सत्या संयम सैनी तथा शामली से अयूब जंग को उम्मीदवार बनाया है।

एंट्रिक्स-देवास डील पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया फैसला, कांग्रेस पर क्यों लगे फर्जीवाड़े के आरोप ?

कब्रिस्तान और मदरसों की बॉउंड्री बनवाएगी राजस्थान सरकार, CM गहलोत ने किए कई बड़े ऐलान

'लड़की हैं तो क्या, टिकट दे दें ..', लड़की हूँ लड़ सकती हूँ अभियान पर बोलीं कांग्रेस नेता शहला अहरारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -