UP Election Results 2022: वोटों की गिनती के बीच सपा ने किया ट्वीट- 'सतर्कता बनाए रखें'
UP Election Results 2022: वोटों की गिनती के बीच सपा ने किया ट्वीट- 'सतर्कता बनाए रखें'
Share:

पंजाब में आम आदमी पार्टी का तूफान चला है और यहाँ इस समय पार्टी 90 सीटों तक पहुंच रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में बीजेपी ऐसी पार्टी बन रही है, जो लगातार दूसरी बार बहुमत के दम पर सत्ती में आ रही है। जी हाँ, केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि उत्तराखंड, गोवा में भी बीजेपी सरकार को रिपीट कर रही है। इस समय चुनाव के आ रहे नतीजों के बीच समाजवादी पार्टी की ओर से एक ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट में लिखा गया है, '100 से अधिक सीटों पर वोटों का अंतर 500 से कम का है।'

आप देख सकते हैं सपा ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के रुझानों में 100 सीटों का अंतर 500 वोटों के करीब है, समाजवादी पार्टी गठबंधन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नेताओं से अपील है कि वो सतर्कता बनाए रखें।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पार्टी को मिली जीत पर रिएक्शन दिया है। जी दरअसल प्रमोद सावंत का कहना है कि यह कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है। वहीं उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित कैराना विधानसभा सीट पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी आगे निकल गई है। जी हाँ और भाजपा की प्रत्याशी मृगांका सिंह ने सपा के नाहिद हसन को करीब 12 हजार वोटों से पीछे छोड़ दिया है।

आपको बता दें कि मृगांका सिंह को अभी तक 39 हजार, जबकि नाहिद हसन को 27 हजार के करीब वोट मिले हैं। दूसरी तरफ पंजाब की पटियाला अर्बन सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की हार हुई है। यहाँ आम आदमी पार्टी के अजितपाल सिंह कोहली ने अमरिंदर सिंह को 19 हजार वोटों से मात दी है। आपको पता हो चुनाव से पहले ही अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ अपनी पार्टी बनाई थी।

Bihar: यूपी में बीजेपी की बढ़त पर बिहार विधानसभा में लगे जय श्रीराम के नारे, आरजेडी ने जताई आपत्ति

UP Election Result: बुरी तरह हार रही कांग्रेस, BSP, BJP रचने जा रही इतिहास

5 में से 4 राज्यों में बुरी तरह हार रही कांग्रेस, EVM के खिलाफ सड़कों पर उतरे पार्टी के कार्यकर्ता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -