मुख़्तार अंसारी  के लिए मुश्किल भरा होगा चुनाव!
मुख़्तार अंसारी के लिए मुश्किल भरा होगा चुनाव!
Share:

मऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की ओर से चुनावी मैदान में खड़े बाहुबली मुख्तार अंसारी के लिए इस बार विधानसभा चुनाव का मैदान आसान नहीं है। दरअसल कौमी एकता दल के मुख्तार अंसारी ने इस बार बसपा से समझौता किया और मायावती ने उन्हें मऊ ये टिकट दिया लेकिन विधानसभा चुनाव के पहले मुख्तार अंसारी की पैरोल कैंसल हो जाने से उनके लिए एक बड़ा सवाल पैदा हो गया। गौरतलब है कि मऊ में जातिवाद की राजनीति हावी है तो दूसरी ओर विकास बांट जोह रहा है।

हालांकि पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय ने यहां से प्रतिनिधित्व किया था और यहां का विकास किया था लेकिन अब इतने वर्ष हो चुके हैं कि कल्पनाथ राय के कार्य अब बीते समय की बात हो गई है। इस बार बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के लिए अपने बेटे को विधानसभा में पहुंचाने की भी चुनौती है। दरअसल मऊ सदर, मोहम्मदाबाद गोहना, मधुबन और घोषी विधानसभा क्षेत्र से दो सीटें ऐसी हैं जो कि चर्चा में है।

मिली जानकारी के अनुसार बाहुबली मख्तार अंसारी मऊ सदर से मैदान में हैं और उनका पुत्र घोषी में अपने प्रयास कर रहा है। हालांकि इस बार विकास का मसला भी अहम है ऐसे में मुख्तार अंसारी के लिए काफी मुश्किल है दूसरी ओर यहां पर विभिन्न दलों ने भूमिहार, राजभर, यादव, ठाकुर व मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने के काफी प्रयास किए हैं। इस क्षेत्र में भाजपा अपने सहयोगी दल पर निर्भर है और उसके कैंडिडेट को चुनावी मैदान में प्रचार प्रसार के लिए मदद कर रही है।

भारतीय समाज पार्टी ने भाजपा को समर्थन देने के साथ उसके साथ गठबंधन किया है। ऐसे में भासपा ने महेंद्र राजभर के मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन में यहां पर मुस्लिम प्रत्याशी को भुनाने की तैयारी की है। अल्ताफ अंसारी का यहां अच्छी पहचान है। माना जा रहा है कि अल्ताफ अंसारी मुख्तार अंसारी को मिलने वाले मुस्लिम वोट काट सकते हैं। ऐसे में महेंद्र राजभर को भी लाभ मिल सकता है।

घोषी में समाजवादी पार्टी ने विधायक सुधाकर सिंह को ही मैदान में उतारा है। मगर बसपा से मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी को टिकट दिया है। बसपा ने यहां पहले वसीम इकबाल को टिकट दिया था बाद में अब्बास को टिकट दिया गया ऐसे में बसपा के नेताओं से ही अब्बास को कोट का डर है। दूसरी ओर यहां पर विकास का नामो निशान नहीं है। ऐसे में मतदाता ऐसे प्रत्याशी को चुन सकते हैं जो विकासवादी हो। यहां पर स्थापित किया गया एशिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट बंद हो गया है।

विकास पर बात करती है भाजपा, धर्म देखकर नहीं करते कार्य

BJP की मांग : फर्जी मतदान रोकने के लिए बुर्कानशीनों की हो पहचान

CM अखिलेश के सामने फूट फूटकर रोए सपा प्रत्याशी

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -