सपा का बड़ा ऐलान, मैनपुरी के करहल से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव
सपा का बड़ा ऐलान, मैनपुरी के करहल से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ने का निर्णय तो समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पहले ही कर दिया था। अब खबर है कि अखिलेश मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे। अभी तक अनुमान लगाए जा रहे थे कि अखिलेश आजमगढ़ के गुन्नौर से चुनावी मैदान में आ सकते हैं, मगर आज बृहस्पतिवार को सभी अनुमानों को विराम लगाते हुए सपा ने अखिलेश की सीट की घोषणा कर दी है।

आपको बता दें कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने भी इसी विधानसभा से प्रथम चुनाव लड़ा था तथा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके अतिरिक्त समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने करहल के जैन इंटर कॉलेज से ही शिक्षा ग्रहण की थी तथा वे यहां पर अध्यापक भी रहे। करहल मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई से सिर्फ 4 किलोमीटर की दूरी पर है।

करहल विधानसभा सीट से 2017 के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने सोवरन सिंह यादव पर ही विश्वास व्यक्त किया। समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे सोवरन सिंह यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी BJP के रमा शाक्य को 40 हजार से ज्यादा वोट के बड़े अंतर से शिकस्त दी थी। करहल विधानसभा सीट पर सपा का सात बार कब्जा रहा है। इस विधासभा सीट से 1985 में दलित मजदूर किसान पार्टी के बाबूराम यादव, 1989 तथा 1991 में समाजवादी जनता पार्टी (सजपा) तथा 1993, 1996 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर बाबूराम यादव MLA निर्वाचित हुए। 2000 के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के अनिल यादव, 2002 में भारतीय जनता पार्टी एवं 2007, 2012 और 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर सोवरन सिंह यादव MLA चुने गए।

कमल हासन ने तमिलनाडु शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

एंट्रिक्स-देवास डील पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया फैसला, कांग्रेस पर क्यों लगे फर्जीवाड़े के आरोप ?

कब्रिस्तान और मदरसों की बॉउंड्री बनवाएगी राजस्थान सरकार, CM गहलोत ने किए कई बड़े ऐलान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -