उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का ऐलान- यूपी में कारसेवकों के नाम पर बनेंगी सड़कें...
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का ऐलान- यूपी में कारसेवकों के नाम पर बनेंगी सड़कें...
Share:

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि 1990 अयोध्या गोलीबारी में मारे गए कारसेवकों के नाम राज्य में सड़कों का निर्माण किया जाएगा। तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने अफसोस व्यक्त किया कि सपा सरकार ने राम लला के दर्शन करने आए निहत्थे राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं थी। 

बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के पश्चात् जिस विवादित भूमि पर बाबरी मस्जिद खड़ी थी, उसे अब हिंदुओं को सौंप दिया गया है, जहां वर्तमान में एक भव्य राम मंदिर निर्माण किया जा रहा है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 'कारसेवक 1990 में अयोध्या आए थे तथा रामलला के 'दर्शन' चाहते थे। तत्कालीन सपा सरकार ने निहत्थे भगवान राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं। कई व्यक्ति मारे गए। आज, मैं ऐलान करता हूं कि ऐसे सभी कारसेवकों के नाम पर उत्तर प्रदेश में सड़कों का निर्माण किया जाएगा।' 

प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक, आरएसएस, भाजपा तथा विहिप के नेतृत्व में अक्टूबर 1990 में लालकृष्ण आडवाणी द्वारा अपनी रथ यात्रा के साथ मंडल आयोग के आंदोलन का मुकाबला करने की अयोध्या अभियान के लिए कसम खाई थी। इस के चलते बताया गया है कि कारवां अयोध्या विवादित राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद स्थल पर प्रभु श्री राम को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। जिसके पश्चात् मुलायम सिंह यादव ने ऐलान किया था, उन्हें अयोध्या में प्रवेश करने का प्रयास करने दो। हम उन्हें कानून का अर्थ सिखाएंगे। कोई भी मस्जिद नहीं तोड़ी जाएगी।

'हमें किसी के टुकड़ों पर नहीं जीना...', आखिर ऐसा क्यों बोल गए ओवैसी ?

कांग्रेस का पोल- शिवराज, सिंधिया, विजयवर्गीय, शर्मा में सबसे ज्यादा भ्रष्ट कौन ? सामने आए ये नतीजे

Twitter मुद्दे पर बोले नए IT मंत्री अश्विनी वैष्णव- सभी को मानना होगा देश का कानून

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -