होने जा रहा था पोस्टमार्टम, तभी हिलने-डुलने लगा शव
होने जा रहा था पोस्टमार्टम, तभी हिलने-डुलने लगा शव
Share:

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। जी दरअसल यहाँ मुर्दाघर में एक शख्स का पोस्टमार्टम होने जा रहा था लेकिन उसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि सभी के होश उड़ गए। बताया जा रहा है सात घंटे तक शव फ्रीजर में रखा रहा, लेकिन जैसे ही उसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जाने लगा तो उससे ठीक पहले शख्स की बॉडी हिलने डुलने लगी। ऐसा होने से पोस्टमार्टम हाउस में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है यह सब देखने के बाद परिजन और डॉक्टर्स सकते में आ गए। जैसे ही फ्रीजर खोला गया, वैसे ही यह पता लगा कि शख्स फिर से ‘जिंदा’ हो गया। यह हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का है।

जी दरअसल, यहां रहने वाले इलेक्ट्रिशियन श्रीकेश कुमार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी और इस दुर्घटना के बाद उसे गुरुवार रात जिला अस्पताल ले जाया गया। यहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उसके बाद अगले दिन अस्पताल के कर्मचारियों ने शव को फ्रीजर में रख दिया। उसके बाद करीब सात घंटे बाद तक शव फ्रीजर में रखा रहा। उसके बाद जब शव के पोस्टमार्टम के लिए सहमति देनी थी, तभी फ्रीजर में रखे गए मृतक शख्स की भाभी मधुबाला ने जो देखा उससे उसके होश उड़ गए। यहाँ मधुबाला ने देखा कि फ्रीजर में शरीर थोड़ा हिला।

वहीं इस मामले में मुरादाबाद के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ। शिव सिंह का कहना है कि, 'आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी ने सुबह 3 बजे मरीज को देखा था तब उसका दिल नहीं धड़क रहा था। उसने कई बार उस व्यक्ति की जांच की थी। उसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया था, लेकिन सुबह पुलिस की टीम और उसके परिवार ने उसे जीवित पाया। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हमारी प्राथमिकता अब उसकी जान बचाना है।' इसी के साथ उन्होंने कहा कि, 'यह उन दुर्लभ मामलों में से एक है।। हम इसे लापरवाही नहीं कह सकते।'

दूसरी तरफ परिजनों का कहना है कि, “हम डॉक्टरों के खिलाफ लापरवाही की शिकायत दर्ज कराएंगे, क्योंकि उन्होंने श्रीकेश को फ्रीजर में रखकर लगभग मार डाला था।” आपको बता दें कि, श्रीकेश कुमार का अब मेरठ के एक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है जहां उनकी हालत में सुधार आया है।

देहरादून पहुंचे केजरीवाल, बोले- उत्तराखंड ने भी इस बार मन बना लिया है कि।।।

सियासी जंग में अब कूदी नवाब की बेटी, फोड़ा ये नया बम

अमिताभ बच्चन ने ‘कमला पसंद’ को भेजा लीगल नोटिस, जानिए क्या है मामला?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -