राहुल का मतलब भारत और भारत का मतलब राहुल है: बृजलाल खाबरी
राहुल का मतलब भारत और भारत का मतलब राहुल है: बृजलाल खाबरी
Share:

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष बृजलाल खाबरी पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा को मिली प्रतिक्रिया से उत्साहित है। जी हाँ और उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करते हुए हाल ही में बयान में कहा, ''राहुल का मतलब भारत और भारत का मतलब राहुल है। राहुल देश और संविधान को बचाने के व्यापक मिशन पर निकले हैं।''

जी दरअसल बीते शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले खाबरी ने आज यानी रविवार को यह टिप्पणी की। वहीं उनकी टिप्पणी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष देवकांत बरुआ के प्रसिद्ध नारे इंडिया इज इंदिरा, इंदिरा इज इंडिया (भारत इंदिरा है और इंदिरा भारत) की याद दिलाती है, जिसका इस्तेमाल प्रतिद्वंद्वी दल अक्सर कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार की आलोचना करने के लिए करते हैं।

पति के लिए ट्राई साईकिल की मांग कर रही पत्नी, कलेक्टर कार्यालय के लगा रही चक्कर

जी दरअसल खाबरी ने कहा कि कांग्रेस 2024 के आम चुनावों में उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य बना रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा, आज राहुल जी देश को बचाने के लिए कमर कस चुके हैं और लाखों लोग उनके साथ चल रहे हैं। मैं कह सकता हूं कि राहुल का मतलब भारत और भारत का मतलब राहुल है। इसी के साथ खाबरी ने यह भी कहा कि, 'भारत एक जिला नहीं है और न ही यह एक राज्य है। यह राज्यों का एक संघ है। राहुल गांधी 13 राज्यों में पदयात्रा कर रहे हैं और उन्होंने एक बड़ा लक्ष्य तय कर रखा है। राज्य में अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए पार्टी की योजना और रणनीति जल्द धरातल पर दिखाई देगी। भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले, उसके प्रत्याशियों को रायबरेली और अमेठी में अपनी जमानत बचाने में मुश्किल होगी। हम वर्ष 2024 के आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य बना रहे हैं। हालांकि, जब खाबरी से पूछा गया कि क्या सोनिया और राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा, यह तो समय ही बताएगा है। वे वरिष्ठ नेता हैं, वे जहां चाहें, वहां से चुनाव लड़ सकते हैं।'

Wifi के बॉक्स में कर दें ये छोटी सी सेटिंग, तेजी से चलेगा इंटरनेट

जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गूगल में सर्च होने वाली ऐसी चीजें जो कभी भी पंहुचा सकती है आपको जेल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -