योगी मंत्रिमंडल के मंत्रियों को विभागों का आवंटन, जानें किसे मिला कौन-सा विभाग
योगी मंत्रिमंडल के मंत्रियों को विभागों का आवंटन, जानें किसे मिला कौन-सा विभाग
Share:

लखनऊः उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को अपना पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया था। माना जा रहा है कि यह संभवतः आखिरी मंत्रिमंडल विस्तार भी हो सकता है। विधानसभा चुनावों में अभी केवल दो साल बचे हैं। योगी सरकार ने अपने इस विस्तार में 23 सदस्यों को शामिल किया है। इनमे 18 नये चेहरे हैं। सुरेश खन्ना को राज्य का नया वित्त मंत्री बनाया गया है। विभागों के आवंटन में मंत्रियों के विभाग भी बदले गए हैं।

जय प्रताप सिंह को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है जबकि अभी तक स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाल रहे सिद्धार्थनाथ सिंह को खादी मंत्रालय दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के पास गृह व राजस्व सहित 37 विभाग रहेंगे। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पास लोक निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर तथा सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय रहेंगे जबकि उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के पास माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय रहेंगे। अनिल राजभर को पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बनाया गया है। भूपेंद्र चौधरी पंचायतीराज मंत्री होंगे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य- लोक निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर तथा सार्वजनिक उद्यम। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा- माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी। सूर्य प्रताप शाही- कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुंसधान। सुरेश खन्ना- वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग। स्वामी प्रसाद मौर्य- श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय। सतीश महाना- औद्योगिक विकास मंत्री। रमापति शास्त्री- समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्रालय। दारा सिंह चौहान- वन एवं पर्यावरण तथा जन्तु उद्यान मंत्रालय। जय प्रताप सिंह- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण। ब्रजेश पाठक- विधायी एवं न्याय तथा ग्रामीण अभियंत्रण सेवा। लक्ष्मी नारायण चौधरी- पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास। चेतन चौहान- सैनिक कल्याण, होमगार्डस, प्रांतीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा। श्रीकांत शर्मा- ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्रालय।

उत्तर प्रदेश: एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

जम्मू कश्मीरः उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती की नहीं होगी रिहाई, कुछ समय और रहेंगे नजरबंद

पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह की पीएम मोदी से मांग, हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह को दिया जाए भारत रत्न

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -