CM बनने के बाद योगी का पहला इंटरव्यू, राम मंदिर और अवैध बूचड़खानों पर खुलकर बोले
CM बनने के बाद योगी का पहला इंटरव्यू, राम मंदिर और अवैध बूचड़खानों पर खुलकर बोले
Share:

लखनऊ उत्तरप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद अब अपना इंटरव्यू दिया। दरअसल उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुखपत्र पान्चजन्य को दिए गए साक्षात्कार में कई महत्वपूर्ण मसलों को छुआ। उन्होंने श्री राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर चर्चा की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति को लेकर भी चर्चा की। साथ ही यह भी कहा कि विभिन्न जिला मुख्यालयों में 24 घंटे बिजली सप्लाय होगी।

उनका कहना था कि राज्य में अपराध नहीं होने दिए जाऐंगे किसी के भी साथ भेदभाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को भगवान से परेशानी है। ये लोग सेक्युलरिज़्म के नाम पर तुष्टीकरण करते हैं। उन्होंने बूचड़खानों को लेकर भी महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने इस मसले पर सरकारी पक्ष का बचाव किया और कहा कि राज्य में अवैध बूचड़खानों पर जो कार्रवाई की जा रही है वह कानूनसंगत है।

उनका कहना था कि यदि राज्य में कोई शाकाहार करेगा तो उसके स्वास्थ्य पर अच्छा असर होगा। हालांकि किसी के भोजन पर प्रतिबंध लगाया नहीं जा सकता है। उनका कहना था कि गन्ना किसानों को आर्थिक मदद की जाएगी। उन्हें उनकी बकाया राशि मिलेगी। इसके लिए हम कार्य कर रहे हैं। उनका कहना था कि उत्तरप्रदेश में निवेश बढ़ेगा इसके लिए एनआरआई की मदद ली जाएगी। हम उत्तरप्रदेश के एनआरआई को आमंत्रित करेंगे। इसके लिए एनआरआई विभाग बनाया जाएगा।

योगी सरकार ने मांगा विभागों के कार्यों का ब्लू प्रिंट, बुंदेलखंड को नहीं होने देगी सरकार पानी की किल्लत

UP में अधिकारी के जींस टीशर्ट पहनने पर थमाया नोटिस

CM योगी के सामने आज प्रेजेंटेशन देंगे UP के बड़े अफसर, हो सकता है किसानों का क़र्ज़ माफ़

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -