यूपी सीएम के कार्यालय में होगा भगवा रंग
यूपी सीएम के कार्यालय में होगा भगवा रंग
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यालय भगवा रंग में रंग जाएगा। फिलहाल कार्यालय में रंगरोगन किया जा रहा है, और पर्दे आदि भी भगवा रंग के लगाए जा रहे हैं। उनके कार्यालय को सफेद और भगवा रंग में रंगा जा रहा है। इस मामले में जानकारी दी गई कि, पहले एनेक्सी को सफेद व नीले रंग से रंगा जाने का निर्णय हुआ था लेकिन बाद में इसे केसरिया रंग से रंगने पर सहमति बनी।

गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी हैं और, गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में महंत रहने के साथ वे भगवा रंग के परिधान धारण करते हैं। ऐसे में कार्यालय को केसरिया रंग से रंगा जा रहा है। गौरतलब है कि, उन्होंने कुछ समय पूर्व ही केसरिया रंग की लगभग 50 बसों की सेवा का प्रारंभ किया था और भगवा रंग के ही गुब्बारे उड़ाए थे।

हालांकि, विपक्ष ने भगवा रंग के प्रयोग पर, भाजपा की आलोचना की और कहा कि, राज्य की राजनीति का भगवाकरण किया जा रहा है। इस मामले में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना था कि, इस तरह के कदम उत्तर प्रदेश की राजनीति का भगवाकरण करने का प्रयास है।

मिली जानकारी के अनुसार राज्य में ईरिक्शा व कचरा प्रबंधन के लिए उपयोग में लाए जाने वाले वाहनों को भगवा रंग में रंगा जा चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि, हर कहीं भगवा रंग के उपयोग की तैयारियां की जा रही हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया पैन लेस वर्क का आदेश

पिता को देखकर भावुक हो उठे, सीएम योगी आदित्यनाथ

CM योगी के दौरे से पहले आगरा में हिंदूवादियों का बवाल

सीएम योगी ने आगरा में चलाया सफाई अभियान

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -