आज शाम होगा UP मंत्रिमंडल का विस्तार, सात नए चेहरे होंगे शामिल
आज शाम होगा UP मंत्रिमंडल का विस्तार, सात नए चेहरे होंगे शामिल
Share:

लखनऊ: यूपी मंत्रिमंडल विस्तार आज शाम को होने जा रहा है। सामने आने वाली जानकारी के अनुसार आज शाम छह बजे सात नए मंत्री कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले हैं. जी दरअसल कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद, पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार आज शाम को मंत्री पद की शपथ लेंगे। केवल यही नहीं बल्कि कुछ मंत्रियों को बाहर किए जाने की भी खबर है। आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि भाजपा की कोर कमेटी की बैठक बीते 2 सितंबर को देर शाम तक मुख्यमंत्री आवास पर चली थी।

इस बैठक के दौरान राज्यपाल के मनोनयन कोटे से बनने वाले चार विधान परिषद सदस्यों, मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार के अलावा पार्टी के आगामी चुनावी कार्यक्रमों को लेकर गहन चर्चा हुई। वहीं इस बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान बैठक में पार्टी के विभिन्न मोर्चों के सम्मेलनों सहित अन्य कार्यक्रमों पर बात हुई। इस दौरान ही एमएलसी के नाम लगभग तय हुए और मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों के नाम भी प्रदेश स्तर से तय करके पार्टी हाईकमान को भेज दिए गए थे। बताया जा रहा है उसमें से एकाध नाम पर अब तक सहमति नहीं बन पाई थी लेकिन इसके बाद प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह लखनऊ पहुंचे थे और फिर पार्टी की गतिविधियां तेज हो गईं।

कौन बनेंगे मंत्री- मंत्रिमंडल में जितिन प्रसाद, पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार को शपथ दिलाई जाएगी।

'चक्रवात गुलाब' ने दिखाया अपना असर, ओडिशा CM ने की सावधानियों पर चर्चा

शुरू हुआ दिवंगत सुपरस्टार दिलीप कुमार और राज कपूर के पेशावर स्थित घरों की मरम्मत का काम

नागार्जुन की ग्रैंड पार्टी में शामिल नहीं हुई सामंथा, आमिर खान से लेकर कई स्टार्स आए नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -