महंत और उसके दो शिष्यों पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
महंत और उसके दो शिष्यों पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
Share:

बलिया: यूपी के बलिया से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ जिले के खैराखास मठ के एक महंत और उसके दो शिष्यों पर आरोप लगा है कि उन्होंने साथ मिलकर एक युवती का यौन शोषण किया। इस मामले में लगे आरोप के मुताबिक महंत पिछले सात सालों से लड़की को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। इस मामले में अब कोर्ट का आदेश जारी हो गया है जिसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत 3 जनवरी को केस दर्ज किया गया। वहीं अब तक सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस मामले में पीड़ित लड़की बीते शुक्रवार को अपनी शिकायत लेकर डीआईजी आजमगढ़ मंडल, सुभाष चंद्र दुबे के पास पहुंची थी।

इस दौरान पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि, 'महंत अपने शिष्यों के साथ मिलकर पिछले सात सालों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है और उसे लगातार डरा धमका रहा है।' इस पूरे मामले में पीड़ित लड़की का आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बाद भी अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। कहा जा रहा है पीड़ित लड़की सुल्तानपुर की रहने वाली है और इस समय उभांव थाना के एक गांव में रह रही है।

इस मामले में लड़की ने आरोप लगाया है कि, 'मौना बाबा के नाम से फेमस महंत भूपन तिवारी और उसके दो शिष्यों नारायण दुबे और राजेश कुमार गुप्ता ने साल 2015 में उसके साथ दुष्कर्म किया था।' इस माले में पीड़िता का यह भी कहना है कि, 'महंत उसका रिश्तेदार है। लड़की के पिता की मौत के बाद वह पढ़ाई के लिए उसे मठ ले गया था।' इस पूरे मामले में डीआईजी ने कहा, 'लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।'

राजकुमार राव की फिल्म देखने थिएटर पहुंचे वरुण धवन और कृति सेनन, वीडियो शेयर कर कही ये बात

बीते 24 घंटे में और भी तेजी से बढ़ा कोरोना का कहर, सामने आए इतने केस

रामसेतु की कहानी पढ़ते नजर आए अक्षय कुमार, स्टारकास्ट संग शेयर की तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -