UP विधानसभा चुनाव: 3 दिन के दौरे पर आज लखनऊ पहुंचेंगी प्रियंका गांधी
UP विधानसभा चुनाव: 3 दिन के दौरे पर आज लखनऊ पहुंचेंगी प्रियंका गांधी
Share:

लखनऊ: अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के चलते लखनऊ में नेताओं की हलचल भी अब तेज हो गई है। जी दरअसल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज से तीन दिन के लखनऊ दौरे पर हैं। आज प्रियंका दोपहर के समय लखनऊ पहुंचेंगी और उसके बाद 18 जुलाई तक वह वहीं रहेंगी। बताया जा रहा है इस दौरान वह पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगी। जी दरअसल प्रियंका कांग्रेस जिला स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की कोशिशों में जुटी हुई है।

आप जानते ही होंगे कि सभी सीटों पर उम्मीदवार चुनने की भी प्रक्रिया शुरू हो गई है और अब प्रियंका तीन दिन तक लखनऊ में रुककर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगी। उनके लखनऊ पहुंचने से पहले ही कांग्रेस ऑफिस को उनके फोटो वाले बैनरों और पोस्टरों से सजा दिया गया है। आपको हम यह भी बता दें कि आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी दोपहर 12 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचेंगी। वहीँ इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता आलमबाग, चारबाग, केकेसी, बर्लिंगटन चौराहा, बापू भवन, और विधानभवन के सामने उनका स्वागत करेंगे।

उसके बाद प्रियंका गांधी जीपीओ पर गांधी प्रतिमा के लिए रवाना होंगी और दोपहर के करीब 1।30 बजे प्रियंका गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगी। उसके बाद दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर प्रियंका गांधी जीपीओ से माल रोड पर मौजूद कांग्रेस ऑफिस के लिए रवाना होंगी। वहीँ 2 बजे वह पार्टी ऑफिस पहुंचेंगी। उसके बाद 2 से 3 बजे तक प्रियंका गांधी पार्टी ऑफिस में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। अब बात करें 17 जुलाई की तो यह प्रियंका गांधी के दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान कांग्रेस नेता सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर कांग्रेस ऑफिस पहुंचेंगी साढ़े 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक करीब एक घंटे तक प्रियंका गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ बैठकें करेंगी। वही दौरे के आखिरी दिन प्रियंका का क्या कार्यक्रम है इस बारे में जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

स्‍वर्ण मंदिर के पास हुआ कुछ ऐसा की मचा भारी हड़कंप, जानिए क्या हुआ खास?

आज PM मोदी करेंगे देश के पहले ‘एयरपोर्ट’ जैसे रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

डेल्टा वेरिएंट के डर से इस राज्य ने लगाया 10 दिन तक सम्पूर्ण लॉकडाउन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -