'जब तक लड़की वेश्या न बन जाए...', 'ग्रेजुएट चायवाली' के सपोर्ट में उतरी अक्षरा सिंह
'जब तक लड़की वेश्या न बन जाए...', 'ग्रेजुएट चायवाली' के सपोर्ट में उतरी अक्षरा सिंह
Share:

पटना: सोशल मीडिया पर 'ग्रेजुएट चायवाली' नाम से सुर्खियां बटोरने वाली प्रियंका गुप्ता का रोते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा। जिसमें उन्होने पटना नगर निगम एवं बिहार के सिस्टम को खूब कोसा है। वही अब भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ग्रेजुएट चायवाली के समर्थन में उतरी हैं। अक्षरा सिंह ने कहा कि लड़की को तब तक प्रताड़ित करते रहो, जब तक वो वेश्या न बन जाये। बिहार सरकार पर तो लानत है। क्या सरकार का महिला सशक्तिकरण का यही नमूना है? 

आपको बता दें कि अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई में ग्रेजुएट चायवाली के नाम से लोकप्रिय प्रियंका गुप्ता का टी स्टॉल प्रशासन ने हटा लिया था। अक्षरा सिंह ने ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता के समर्थन में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंगलवार को पोस्ट डाली। अक्षरा सिंह ने लिखा कि यह महिला सशक्तीकरण का जीता जागता नमूना है। एक लड़की समाज की झूठी विडंबनाओं को तोड़कर स्वयं से कुछ कर गुजरने का साहस जुटाती है तो सरकारी बाबू से लेकर प्रशासन तक और समाज के ठेकेदार से लेकर मीडिया कर्मी तक, सभी तब तक मूकदर्शक बने रहते हैं तथा प्रताड़ित करते हैं जब तक कि वह लड़की वेश्या न बन जाए।

आगे अक्षरा सिंह ने लिखा कि तुम्हारी हिम्मत तब कहां जाती है जब राजशाही मे बैठे लोग तुम्हारी पल-पल धज्जियां उड़ाते रहते हैं। मौन रहो तुम सब, चुप रहो क्योंकि तुम सब भी एक लड़की के सामाजिक ढांचे को ध्वस्त करने में सम्मिलित हो। कहीं जगह देकर बसा तो सकते नहीं मगर पल में लड़की को उजाड़ देने का धौंस अवश्य रखते हैं। बिहार सरकार पर तो लानत है।

सरेआम डांसर-सिंगर को मारी गोली, मचा बवाल

'भारत का प्रत्येक व्यक्ति हिंदू है, जबरन किसी दूसरे धर्म को मनवाने की कोशिश नहीं': मोहन भागवत

'अब महिलाएं भी बनाएंगी iPhone', जनजातीय गौरव दिवस पर बोले रेल मंत्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -