खेत में जानवरों के लिए चारा लेने गई लड़की के साथ दो लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
खेत में जानवरों के लिए चारा लेने गई लड़की के साथ दो लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
Share:

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से अपराध का मामला सामने आया है। जी दरअसल यह मामला उन्नाव जिले का है। जहाँ के एक गांव में जानवरों के लिए चारा लेने खेत पर गई एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया है। बताया जा रहा है दुष्कर्म करने वाले गांव के ही दो युवक थे। दुष्कर्म के बाद घर पहुंचकर पीड़िता ने इस मामले के बारे में जानकारी अपने घरवालों को दी और यह जानने के बाद सबके होश उड़ गए। इस मामले में पिता बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचे और उन्होंने इस मामले में आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। बताया जा रहा है अब पुलिस ने दलित उत्पीड़न व दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

इस मामले को अचलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का बतया जा रहा है। जहाँ एक किशोरी बीते शुक्रवार दोपहर के समय खेत पर गई थी। वह जानवरों के लिए चारा लेने गई थी लेकिन उसी दौरान उसे रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने रोक लिया। उसके बाद वह उसे जबरन खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह दोनों के चंगुल से छूटकर किशोरी अपने घर गई और परिजनों को आपबीती बताई।

परिजनों ने जैसे ही यह सब सुना वैसे ही वह अपनी बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपितों का नाम बताते हुए थाने में में शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले के बारे में थानेदार अतुल तिवारी ने बताया कि, 'महेश व मुकेश मिश्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।' इस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और कहा जा रहा है जल्द सभी को हिरासत में ले लिया जाएगा।

भाजपा-जदयू की आपसी लड़ाई में नुकसान बिहार की जनता का हो रहा है: तेजस्वी प्रसाद यादव

40 साल के किसान ने सिंघु बॉर्डर पर खाया जहर

मिमी चक्रवर्ती ने उठाया छुट्टियों का लुत्फ़, शेयर किया ये मजेदार वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -