उत्तर प्रदेश के उन्नाव को ऋचा चड्ढा ने बताया नरक, जानिए क्यों?
उत्तर प्रदेश के उन्नाव को ऋचा चड्ढा ने बताया नरक, जानिए क्यों?
Share:

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बीते दिनों एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी को हैरान कर दिया। जी दरअसल यहाँ तीन नाबालिग दलित लड़कियों के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे जानने के बाद सभी हैरान हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यहाँ तीन लड़कियां जंगल में जानवरों का चारा लेने गई थीं। कुछ ही समय बाद वहां दो मृत मिलीं और एक बेहोश। इस बारे में घर वालों का कहना है कि तीनों लड़कियां आपस में बंधी हुई थीं। अब इस घटना के बारे में जानने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।

इस घटना को उन्नाव के बबरुहा गांव का बताया जा तहा है। अब इस घटना को लेकर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने ट्वीट किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के उन्नाव को महिलाओं के नरक तक बता दिया है। अपने ट्वीट में एक्ट्रेस लिखती हैं, 'स्वर्ग और नरक धरती पर हैं और उन्नाव महिलाओं के लिए नरक है, खास तौर पर उनके लिए बहुत ही खराब। जिंदगी की खातिर जंग लड़ रही लड़की के लिए प्रार्थना, इसे रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं जिस वजह से ऐसा बार-बार हो रहा है।

उन्नाव हाथरस नहीं बनेगा। दोषियों को सजा दी जाए तुरंत।।।' वैसे हम आपको यह भी बता दें कि इस मामले को देखते हुए रात में ही लखनऊ से ए डी जी लखनऊ जोन एस एन साबत और आई जी जोन लक्ष्मी सिंह उन्नाव पहुंच गई थीं। कहा जा रहा है दोनों अफसरों ने रात में ही मौके का मुआयना किया और जरूरी निर्देश भी जारी कर दिए।

हरिद्वार कुम्भ 2021: कोरोना के चलते इस बार 30 दिन का होगा कुम्भ मेला, होंगे 3 शाही स्नान

जिम के बाहर स्पॉट हुईं रिया चक्रवर्ती, वायरल हो रहा वीडियो

मिजोरम में 22 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, करना होगा इन निर्देशों का पालन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -