"अगर श्री राम भी धरती पर आ जायें तो भी रेप होने से रोक नहीं सकते"- बीजेपी विधायक
Share:

उन्नाव। भाजपा के सांसद लगातार विवादस्पद बयान देकर पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। कुछ समय पहले भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने  महिलाओं से चार बच्चे  पैदा करने को कहा था। अब एक और सांसद ने ऐसा ही ​बयान देकर सनसनी फैला दी है। बैरिया से भाजपा सांसद सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर हिंदुत्व को बचाना है, तो महंतों को भी पांच बच्चे पैदा करने चाहिए। सांसद सुरेंद्र सिंह ने यह बात पत्रकार वार्ता के दौरान कही। 

Video: उन्नाव फिर हुआ शर्मिंदा...
पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने उन्नाव रेप केस पर भी बयान दिया। जब उनसे उन्नाव दुष्कर्म  मामले पर सवाल पूछे गए, तो सुरेंद्र सिंह ने कहा 'अगर भगवान राम भी धरती पर उतर आएं, तो भी वह रेप होने से नहीं  रोक सकते।' हालांकि बाद में सुरेंद्र सिंह ने कहा कि रेप की घटनाएं सामाजिक प्रदूषण की तरह  हैं। यह लोगों की गंदी मानसिकता का परिचायक है और ऐसी घटनाएं तब तक नहीं रुक सकतीं, जब तक लोग महिलाओं का सम्मान करना नहीं सीख जाते। सुरेंद्र सिंह ने बच्चों के अंदर बचपन ने ही महिलाओं के प्रति सम्मान भावना को जगाने के लिए कहा। 

मुजफ्फरपुर: शेल्टर होम केस में CBI जांच के आदेश
बता दें कि इससे पहले भी अपने विवादास्पद बयानों के कारण सुरेंद्र सिंह चर्चा में आ चुके हैं। उन्होंने पिछले महीने ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना शूपर्णखा से की थी। उन्होंने कहा था कि भारत के राजनेताओं से ज्यादा अच्छी वेश्याएं हैं। कम से कम वह जिस  काम के  पैसे लेती हैं, वह काम करती तो हैं, जबकि भारत के कुछ राजनेता पैसे भी देश से लेते हैं और देश के खिलाफ  जहर भी उगलते हैं। 

खबरें और भी

निकाह हलाला के नाम पर महिला से 4 लोगों ने किया दुष्कर्म

बीमे की रकम के लिए पत्नी को उतारा मौत के घाट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -