देहरादून में सुबह सात से शाम सात तक खुलेंगी दुकानें
देहरादून में सुबह सात से शाम सात तक खुलेंगी दुकानें
Share:

दुकानों को खोलने को लेकर व्यापारियों के बीच बना असमंजस बैठक के बाद खत्म हो गया। व्यापारी सुबह सात से शाम सात बजे तक ही दुकानें खोलने पर सहमत हो गए हैं। बैठक में दून के विभिन्न बाजारों के करीब 200 व्यापारियों ने भाग लिया। दरअसल, दून के व्यापारियों में दुकानें खोलने को लेकर असमंजस की स्थिति थी।कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दून उद्योग व्यापार मंडल पूर्व की भांति सुबह सात से शाम सात बजे बाजार खोलने पर अड़ा था। इस संबंध में व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन भी भेजा था। 

वहीं दून वैली महानगर व्यापार मंडल इसके विरोध में था। लिहाजा व्यापारियों में असमंजस की स्थिति हो गई। इसको लेकर दून उद्योग व्यापार मंडल ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कर विचार विमर्श किया।इसमें दून के लगभग सभी बाजारों के अध्यक्ष और महामंत्री सहित करीब 200 व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में बाजार जिला प्रशासन के निर्णय के अनुरूप सुबह सात से शाम सात बजे तक खोलने पर सहमति बनी। व्यापार मंडल के संरक्षण अनिल गोयल ने कहा कि व्यापारी सरकार के निर्णय के साथ है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की अध्यक्ष विपिन नागलिया ने कहा कि दुकानें प्रशासन के निर्णय के अनुसार की खोली जाएंगी।कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि व्यापार और सरकार एक दूसरे के पूरक हैं। महामंत्री सुुनील मैसोन ने कहा कि कहा कि दून उद्योग व्यापार मंडल से संबंधित सभी इकाईयां अपने बाजार परिस्थितियों के अनुसार खोलने के लिए निर्णय ले सकते हैं। बैठक में प्रवीण जैन, डीडी अरोड़ा, अनिरुद्ध प्रकाश, राजीव पुंज, दीपक गुप्ता, आनंद, अजय गोयल आदि मौजूद रहे।

सुप्रीम कोर्ट ने किया गैरसैंण को राजधानी बनाने से इनकार

कोरोना के डबल अटैक का फैला खौफ, बच्चे की 14 बार हुई जांच

फेम इंडिया ने जारी की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का डटकर सामना करने वाले 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की लिस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -