महाराष्ट्र लॉक-अनलॉक मुद्दे पर भड़के देवेंद्र फडणवीस, कहा- 'मुख्यमंत्री की चल ही नहीं रही है'
महाराष्ट्र लॉक-अनलॉक मुद्दे पर भड़के देवेंद्र फडणवीस, कहा- 'मुख्यमंत्री की चल ही नहीं रही है'
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में अनलॉक के मुद्दे को लेकर लगातार खबरें आ रहीं हैं। दिन पर दिन इस पर केवल विचार करने के बारे में कहा जा रहा है। अब इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने ठाकरे सरकार पर जमकर तंज कसा। हाल ही में दिए गए अपने बयान में उन्होंने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, ''पहले एक मंत्री ने महाराष्ट्र में अनलॉक की घोषणा कर दी, इससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लेकिन बाद में मुख्यमंत्री कार्यालय से यह सफाई आ गई कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है, अनलॉक के संबंध में नई नियमावली की घोषणा मुख्यमंत्री खुद करेंगे।''

आगे उन्होंने यह भी कहा कि, ''इससे यह लगता है कि अनलॉक का मुद्दा हो या कोरोना नियंत्रण समेत कोई और मुद्दा, ,महाविकास अघाड़ी सरकार में आपसी तालमेल का अभाव है। यहां एक मुख्यमंत्री और पांच सुपर मुख्यमंत्री हैं।'' आप सभी को बता दें कि देवेंद्र फडणवीस ने यह बात राज्य में अनलॉक को लेकर फैली समस्या के मुद्दे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने ठाकरे सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, ''किसी भी सरकार में पॉलिसी डिसीजन लेने का अधिकार मुख्यमंत्री का होता है। मुख्यमंत्री जो फैसला लेते हैं, उसके आधार पर बाकी मंत्री घोषणाएं करते हैं। आज किसी भी मुद्दे पर मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा किए जाने से पहले ही पांच-पांच मंत्री खुद को मुख्यमंत्री समझते हुए घोषणाएं कर देते हैं।'' इसके अलावा उन्होंने कहा कि ''अघाड़ी सरकार में कई बार कई घोषणाएं अलग-अलग मंत्री करते हैं। मुख्यमंत्री को अपने मंत्रियों को अनुशासित करने की जरूरत है। राज्य में लॉकडाउन है या नहीं है? प्रतिबंध शिथिल हुए हैं या नहीं हुए हैं? इस बारे में फैसे कंफ्यूजन को दूर किए जाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री को यह दिखाने की जरूरत है कि उनका अपने मंत्रियों पर होल्ड है।। महाविकास आघाड़ी सरकार में अलग-अलग पार्टियों के मंत्रियों में श्रेय लेने की होड़ चल रही है, मुख्यमंत्री की चल ही नहीं रही है।''

इसी के साथ फडणवीस ने यह भी कहा कि, ''कई मंत्री पहले सरकार की पॉलिसी से जुड़ी घोषणाएं कर देते हैं और फिर कहते हैं कि इस बारे में घोषणा मुख्यमंत्री करेंगे। श्रेय लेने की होड़ में यह सबकुछ हो रहा है, और ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। कई बार कई मुद्दे पर ऐसा हुआ है। उन्होंने कहा कि मेजर पॉलिसी डिसीजन पर सरकार बिल्कुल साफ होना चाहिए। राज्य सरकार के एक मंत्री ने पहले अनलॉक कर दिया। बाद में सीएमओ ऑफिस से इस पर यू टर्न ले लिया गया। ऐसे में कई लोग फोन कर उनसे पूछ रहे हैं कि राज्य में अभी लॉकडाउन है कि नहीं?। इस बरे में उन्हें कोई साफ जानकारी नहीं थी, इसलिए वह क्या जवाब दें उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था। लॉकडाउन हटने के बाद कल लोग काफी खुश हुए थे। फिर सीएमओ के यू टर्न लिए जाने के बाद यह खुशी, ग़म में बदल गई। इस बीच दुकानदार पहले खुश हो गए, उनमें उत्सुकता बढ़ी, फिर धीरे-धीरे भ्रम बढ़ा और आखिर में वे निराश होकर बैठ गए।''

सऊदी से ऑक्सीजन मंगवाना चाह रहा झारखंड, सोरेन सरकार बोली- केंद्र नहीं दे रहा अनुमति

दिल्ली-राजस्थान में ब्लैक फंगस का कहर, इंजेक्शन की किल्लत से जूझ रहे मरीज

MP: बिजली की समस्या को सुलझाने के लिए बीजेपी विधायक ने छूए अधिकारी के पैर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -