स्वतन्त्रता दिवस : 1947 में आजाद हुआ था भारत, लेकिन इस राज्य को 1961 में मिली आजादी
स्वतन्त्रता दिवस : 1947 में आजाद हुआ था भारत, लेकिन इस राज्य को 1961 में मिली आजादी
Share:

इस बात से हर कोई वाक़िफ़ है कि अंग्रेजों की दशकों की गुलामी के बाद साल 1947 में 15 अगस्त के दिन भारत को आजादी मिली थी। भारतीय इतिहास में इस दिन को स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया गया है। इस दिन पूरा देश आजाद हो गया था, हालांकि आज के समय में भारत का एक राज्य तत्कालीन आजाद भारत का हिस्सा नहीं था। इस राज्य को भारत की आजादी के कई वर्षों बाद आजादी मिली थी। 

आपको जानकारी के लिए बता दें कि आज के समय में भारत के राज्य गोवा पर एक समय पुर्तगालियों ने कब्ज़ा जमा रखा था। उस समय गोवा पर पुर्तगालियों ने पूर्णतः अधिकार कर लिया था और उन्होंने अपने संविधान में संशोधन कर गोवा को अपने राज्य के रूप में स्वीकार कर लिया था। हालांकि भारतीय सेना द्वारा साल 1961 में गोवा को पुर्तगालियों के कब्जे से आजाद कराया गया था।

1961 में 19 दिसंबर के दिन भारतीय सेना द्वारा गोवा से पुर्तगालियों को खदेड़ने का काम शुरू किया गया था और भारत को इस काम में सफलता मिली। भारतीय सेना ने गोवा को पुर्तगालियों से आजाद करा इसे भारत में मिला लिया। इस तरह गोवा भारत की आजादी के लगभग 14 साल बाद आजाद हुआ था।

गोवा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी...

बता दें कि यह जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है। जहां एक ओर उत्तर प्रदेश की जनसंख्या करीब 23 करोड़ के आस-पास है और वह भारत का सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है, तो वहीं गोवा की जनसंख्या महज 20 लाख के आस-पास है। इसकी राजधानी पणजी है। 

 

आज गोवा भारत के सबसे बड़े पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्द है। हर साल देश-विदेश से लाखों की संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं। समंदर के किनारे गोवा में कई मनमोहक नज़ारे देखने को मिलते हैं। गर्मियों के दिनों में यहां पर काफीचहल-पहल होती है। 

 

महात्मा गांधी ने नहीं सुना था नेहरू का ऐतिहासिक भाषण, आजादी के जश्न से भी थे दूर

भारत ही नहीं इन 3 देशों के लिए भी ख़ास है 15 अगस्त, जानिए कैसे ?

कोरोना के साए में कैसे मनेगा 15 अगस्त ? केंद्र ने जारी की गाइडलाइन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -