वापस ली कन्हैया से सुरक्षा
वापस ली कन्हैया से सुरक्षा
Share:

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को दी गई निजी सुरक्षा विश्वविद्यालय प्रशासन ने वापस ले ली है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कन्हैया को इस मामले में नोटिस दिया गया है। दरअसल कन्हैया के 5 लाख रुपये का बकाया थे। जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था वापस ली गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि यदि कन्हैया की सुरक्षा वापस तभी दी जाएगी जब वे 5 लाख रूपए जमा करेंगे।

यदि वे सुरक्षा चाहते हैं तो बकाया राशि उन्हें जमा करनी होगी। कन्हैया को दी गई सुरक्षा वापस लेने का फैसला तब किया गया जब जेएनयू के संयुक्त सचिव सौरभ कुमार ने कुलपति को पत्र लिखकर स्वयं के जीवन का खतरा होने का हवाला देते हुए निजी सुरक्षा की मांग की। पत्र में कहा गया कि कन्हैया को हाई कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा दी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कुलपति के आदेश के बाद मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने गुरुवार आधी रात से कन्हैया की सुरक्षा हटा दी।

विश्वविद्यालय सूत्रों का कहना है कि एक व्यक्ति की सुरक्षा के लिए यूनिवर्सिटी इतना खर्च नहीं उठा सकती है। परिसर सुरक्षित है और यहां हर ओर सुरक्षा है। कन्हैया को देशविरोधी नारेबाजी के मामले में जमानत दिए जाने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर उन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई थी। हालांकि कन्हैया ने खुद ही कुलपति को पत्र लिखकर कहा था कि वह परिसर के बाहर पुलिसकर्मियों की उपस्थिति नहीं चाहते हैं।

इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ग्रुप 4 के चार कर्मचारियों को कन्हैया के छात्रावास और बाकी जगहों पर उनके साथ बने रहने की ड्यूटी पर तैनात कर दिया था। उधर दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अदालत के आदेश का पालन करते हुए 3 पुलिसकर्मी 8-8 घंटों की शिफ्ट में कन्हैया की सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -