अगले 30 वर्षों में खतरनाक स्तर तक पहुँच जाएगी भारत की आबादी, UN की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
अगले 30 वर्षों में खतरनाक स्तर तक पहुँच जाएगी भारत की आबादी, UN की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Share:

वाशिंगटन: भारत 2027 के आस-पास चीन को पीछे छोड़ते हुए विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन सकता है। भारत की जनसंख्या में 2050 तक 27।3 करोड़ का इजाफा हो सकता है। इसके साथ ही भारत शताब्दी के अंत तक विश्व में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बना रह सकता है। संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग द्वारा ‘‘पॉपुलेशन डिविजन’’ ने ‘द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्ट 2019 हाइलाइट्स (विश्व जनसंख्या संभावना) मुख्य बिंदु’ रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। 

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अगले 30 सालों में दुनिया की जनसंख्या दो अरब तक बढ़ने की संभावना जताई है। 2050 तक जनसंख्या के 7।7 अरब से बढ़कर 9।7 अरब तक पहुंच जाने का अनुमान जताया जा रहा है। इस अध्ययन के अनुसार दुनिया की जनसंख्या इस शताब्दी के अंत तक लगभग 11 अरब तक पहुंच जाने की संभावना जताई जा रही है।

यहां जारी नई रिपोर्ट में बताया गया है कि 2050 तक ऊपर बताए गए वैश्विक आबादी में जो इजाफा होगा, उनसे में से आधी वृद्धि भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, इथियोपिया, तंजानिया, इंडोनेशिया, मिस्र और अमेरिका में होने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं इस रिपोर्ट को भारत के लिए एक बड़े खतरे के रूप में देखा जा रहा है।

विश्व कप 2019 : बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज, अब तक ऐसा रहा मुकाबला

अमेरिकी अधिकारी को आई खांसी, तो डोनाल्ड ट्रम्प ने निकाला ऑफिस से बाहर

सीरिया में फिर हुआ जिहादी हमला, 12 नागरिकों की मौत, 15 घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -