2023 में चीनियों से अधिक हो जाएंगे भारतीय, होगा बड़ा जनसँख्या विस्फोट - UN
2023 में चीनियों से अधिक हो जाएंगे भारतीय, होगा बड़ा जनसँख्या विस्फोट - UN
Share:

नई दिल्ली: जनसंख्या विस्फोट का सामना कर रहा भारत आबादी के मामले में अगले साल चीन को पीछे छोड़ देगा। दरअसल, सोमवार को विश्व जनसँख्या दिवस के अवसर पर पर संयुक्त राष्ट्र (UN) ने एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया है कि 2023 तक भारत, विश्व की सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। बता दें कि, अभी चीन की आबादी 1.426 अरब है और भारत की आबादी 1.412 अरब है।

माना जा रहा है कि 2023 में भारत की आबादी बढ़कर 1.429 अरब हो जाएगी। साथ ही 2050 तक यह संख्या 1.668 अरब तक पहुंच जाएगी। वहीं, सदी के मध्य में चीन की जनसंख्या में गिरावट आने का भी अनुमान है। चीन की जनसंख्या घटकर 1.317 अरब हो जाएगी। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि पूरी दुनिया की आबादी 15 नवंबर 2022 को 8 अरब का आंकड़ा छू लेगी। हालांकि, राहत की बात यह है कि 1950 के बाद विश्व की जनसंख्या सबसे कम दर से बढ़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में आबादी बढ़ने की दर में 1 फीसद की गिरावट आई है। ताजा अनुमान से यह भी पता चलता है कि 2030 तक दुनिया की आबादी 8.5 अरब और 2050 तक 9.7 अरब का आंकड़ा पार कर लेगी। संयुक्त राष्ट्रीय में पॉपुलेशन डिविजन के डायरेक्टर जॉन विलमोथ ने जानकारी दी है कि 2080 में आबादी अपने चरम पर होगी और 10.4 अरब पर पहुंच जाएगी।

रिपोर्ट के अनुसार, 2050 तक विश्व की आधी आबादी केवल 8 देशों में होगी। इनमें कांगो, मिस्र, इथियोपिया, भारत, पाकिस्तान, नाइजीरिया, फिलिपींस और तंजानिया का नाम शामिल हैं। फिलहाल, 46 विकसित देशों की जनसंख्या सबसे अधिक तेजी से बढ़ रही है, जिनमें से 32 देश सब सहारा अफ्रीका के हैं। अनुमान है कि 2050 तक इस इलाके में ही विश्व की आधे से अधिक आबादी रहेगी। वहीं, 61 देश ऐसे भी हैं, जिनकी जनसंख्या 2022 से 2050 के बीच घट जाएगी। इनमें सबसे अधिक यूरोप के देश शुमार होंगे।

दिल्ली से गुजरात तक बारिश की मार, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

गुजरात दंगा मामले में पूर्व IPS संजीव भट्ट गिरफ्तार, लगे हैं संगीन आरोप

सहारनपुर जिला कारागार में 1 महिला और 22 पुरुष कैदी HIV पॉजिटिव, मचा हड़कंप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -