पाकिस्तान की मदद के लिए आगे आया संयुक्त राष्ट्र, दुनियाभर के देशों से की यह अपील
पाकिस्तान की मदद के लिए आगे आया संयुक्त राष्ट्र, दुनियाभर के देशों से की यह अपील
Share:

जेनेवा:  संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान की स्थिति सुधारने के लिए पूरी दुनिया से एकजुटता दर्शाने के लिए कहा है। UNGA ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान को स्थिति से उबारने में मदद करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति प्रदर्शित करने की अपील की है। UNGA में पारित एक प्रस्ताव में संबंधित बिंदुओं को शामिल किया गया है। बता दें कि, इस साल जून में पाकिस्तान में भयानक बाढ़ आई थी, जिसके बाद पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ था। लाखों लोग बेघर हो गए थे जिनमें से कई लोग अभी भी बचाव शिविरों मे रहने को मजबूर हैं।

प्रस्ताव में संयुक्त राष्ट्र (UN) ने पाकिस्तान की आवश्यकताओं के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संवेदनशील बनाने’ और ‘प्रभावी, तत्काल एवं पर्याप्त अंतरराष्ट्रीय समर्थन तथा सहायता जुटाने’ की कोशिशों को तेज करने की भी अपील की। गौरतलब है कि पाकिस्तान में बाढ़ की वजह से करीब 3।3 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। जून के मध्य में आई बाढ़ के कारण 1,700 से अधिक लोगों की मौत हो गई। करीब 80 लाख लोग विस्थापित हुए और सैकड़ों अभी भी शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा है कि बाढ़ के कारण, पाकिस्तान में 20 लाख से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त या तबाह हो गए और किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं। उन्होंने कहा कि आपदा डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी में धकेल सकती है। इसी बीच शिविरों में रह रहे लोगों के बीच मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के फैलने की भी आशंका जताई जा रही है।  

'पहले हम अंडरडॉग थे, आज भारत भी हमारी इज्जत करता है..', वर्ल्ड कप मैच से पहले बोले रमीज राजा

शरीर से दिल निकालकर दी गई बलि, इस देश में मिले 76 बच्चों के कंकाल

रिलीज हुआ फीफा वर्ल्ड कप का एंथम 'लाइट द स्काई', नोरा ने मटकाई कमर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -