नार्थ कोरिया के 4 जहाजों पर लगा बैन
नार्थ कोरिया के 4 जहाजों पर लगा बैन
Share:

संयुक्त राष्ट्र: नार्थ कोरिया के चार जहाजों पर बैन लगा दिया गया है. अब ये जहाज अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह तक नहीं पहुंच पाएंगे.  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने संदेह जताते हुए यह बैन लगाया है. इन्हे संदेह है कि इन जहाजों में ऐसा सामग्री थी जो प्योंगयांग के खिलाफ लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की सूची में शामिल हैं. राजनयिकों ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि यूआई जी बोंग 6, रंग रा 2, सैम जोंग 2 और रे सोंग गांग 1 जहाजों को अमेरिका के अनुरोध पर रोका गया.

उन्होंने बताया कि उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के तहत ये प्रतिबंध लगाए गए हैं. चीन कोरियाई देश के केवल चार जहाजों पर प्रतिबंध लगाने पर सहमत हुआ. उन्होंने बताया कि केवल चार जहाजों पर प्रतिबंध लगाने को स्वीकार किया गया है लेकिन भविष्य में अन्य जहाजों पर प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया खुली हुई है.

सुरक्षा परिषद ने वर्ष 2017 में उत्तर कोरिया पर तीन चरणों में प्रतिबंध लगाए. जिसमें लोहा, कोयला, मत्स्य उद्योग, कपड़ा, तेल आपूर्ति और रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों पर प्रतिबंध शामिल हैं. संयुक्त राष्ट्र ने पांच अक्टूबर को भी प्रतिबंधित सामान लेकर जा रहे चार जहाजों की पहचान की थी और उन पर बंदरगाह तक पहुंचने के लिए प्रतिबंध लगा दिया था जो संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में पहला मामला था.

पाकिस्तान में शरीफ बंधुओं की खुली पोल

शादी में निभाए जाते हैं ऐसे अजीबोगरीब रिवाज, नहीं सुने होंगे कभी

हाथी की पॉटी से बनाई जाती है आपकी फेवरट कॉफ़ी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -