'अपनी बेटी हमें बेच दो.. बहुत पैसे देंगे...', यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुआ खौफनाक सिलसिला
'अपनी बेटी हमें बेच दो.. बहुत पैसे देंगे...', यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुआ खौफनाक सिलसिला
Share:

लंदन: यूनाइटेड किंगडम (UK) के साउथ यॉर्कशायर पुलिस ने बताया है कि एक महिला जब अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी तो मिडिल-ईस्ट के 3 लोगों ने उनसे लड़की को ख़रीदने के बदले में एक बड़ी धनराशि देने की पेशकश की। ये ये घटना बुधवार (1 दिसंबर, 2021) को बातेमूर रोड पर सुबह की बताई जा रही है। इसके बाद महिला बुरी तरह डर गई और स्कूल की ओर भाग गई। रिपोर्ट के अनुसार, मिडिल-ईस्ट के तीनों मुस्लिम लोगों ने महिला का पीछा भी किया। जिसने रुपए ऑफर किए, उसकी आयु लगभग 40 वर्ष रही होगी और उसने स्ट्राइप्स वाली हूडी पहन रखी थी। इसके साथ ही उसने अपने चेहरा भी ढक रखा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला अपनी बेटी को लेकर ‘लोअर मीडो स्कूल’ जा रही थी। इसी दौरान उक्त शख्स अपने दो साथियों के साथ वहाँ आ धमका और उसने रुपए निकाल कर महिला से उसकी बेटी को बेच देने का ऑफर दिया। महिला ने इससे साफ़ मना कर दिया। पुलिस को उस गाड़ी का नंबर नहीं पता चल पाया है, जिससे ये आरोपित आए थे। हालाँकि, महिला ने उस गाड़ी के रंग और बनावट के बारे में पुलिस को कुछ जानकारी जरूर दी है।

बता दें कि UK में इस प्रकार की ये पहली घटना नहीं है। गत माह डोनकास्टर में भी इसी प्रकार की घटनाएं सामने आई थी। वहाँ की पुलिस ने बताया था कि टाउन सेंटर स्थित प्राइमार्क दुकान में एक महिला से कुछ लोगों ने उनकी बेटी को बेचने के एवज में बड़ी धनराशि देने का प्रलोभन दिया था। ये घटना 12 नवंबर, 2021 को शाम के 4 बजे हुई थी। वो लोग बहुत देर से महिला और उसकी बेटी का पीछा कर रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने बच्ची को लेकर अभद्र टिप्पणियाँ भी की थी और उन्हें असहज महसूस कराया।

मिस्र ने 2,500 साल पुराने मकबरों का पता लगाया

जूनियर हॉकी वर्ल्डकप: कांस्य पदक नहीं हासिल कर पाई टीम इंडिया, इस टीम ने दी करारी मात

वियना परमाणु वार्ता रुकी हुई है, जिससे अनिश्चितता बढ़ रही है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -