बस्तर के जंगलों में मिला अनोखा जीव, मनुष्यों जैसी है सोचने-समझने की क्षमता
बस्तर के जंगलों में मिला अनोखा जीव, मनुष्यों जैसी है सोचने-समझने की क्षमता
Share:

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के एक दुर्लभ प्रजाति का जीव प्राप्त हुआ है। दुधावा वन परिक्षेत्र के जंगलों में दुर्लभ जानवर को देखकर गांव के लोग भी हैरान हैं। खबर प्राप्त होने के बाद वन विभाग की टीम ने दुर्लभ जीव को अपने संरक्षण में लिया है। वन विभाग के अनुसार, उन्हें कोटलभट्ठी गांव के पास सड़क किनारे एक दुर्लभ जानवर देखे जाने की खबर प्राप्त हुई थी। वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो वह भी हैरत में पड़ गई। 

दरअसल, गांव के लोगों ने जिस जीव को पकड़कर वन अमले को सौंपा, वह कोई आम जानवर नहीं बल्कि दुनिया का सबसे निर्भीक जानवर माना जाने वाला हनी बेजर था। हनी बेजर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ‘मोस्ट फियरलेस क्रीचर‘ के नाम से दर्ज है। यह जीव बेहद खूंखार, निडर, बुद्धिमान तथा चालाक माना जाता है। यह दुनिया के संरक्षित जीवों में से एक है। 

वन विभाग की टीम ने हनी बेजर को अपने कब्जे में लिया है। उसकी देखभाल की जा रही है। बिज्जू प्रजाति के इस जीव का आँकड़ा पिछले डेढ़ दशक में तेजी से कम होने की वजह से इसे विलुप्त वन्यजीवों की श्रेणी में रखा गया है। बस्तर के कांकेर इलाके में दुर्लभ जीव हनी बेजर पहली बार नजर आया है। वन विभाग के अधिकारीयों के अनुसार, हनी बेजर मस्टेलिडाए कुल और मेलिवोरा प्रजाति का है। इस जीव का शिकार खाल, फर, कॉस्मेटिक की वजह से किया जाता है। कांकेर के जिस कोटलभट्टी के जंगल में यह दुर्लभ वन्य प्राणी प्राप्त हुआ है, वह क्षेत्र कांकेर, कोंडागांव एवं धमतरी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इसी जंगल के समीप में ही सीतानदी अभ्यारण्य होने से उस क्षेत्र से ही इस जानवर के आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

'भारत को इस्लामी मुल्क बनाना था मकसद..', ATS की पूछताछ में आतंकी सैफुल्ला ने कबूला

'ऐसे विधायकों को मंत्री बनाया जिनके नाम से लोग कांपते हैं', CM नीतीश पर मोदी ने बोला जमकर हमला

'न्याय नहीं मिला तो समर्थन वापस ले लेंगे..', दलित छात्र की मौत पर गहलोत सरकार को गुढ़ा की धमकी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -