केंद्रीय मंत्री ने भारत-पाक बंटवारे को बताया भूल, ठहराया इन्हें जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री ने भारत-पाक बंटवारे को बताया भूल, ठहराया इन्हें जिम्मेदार
Share:

नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान के बंटवारे को लेकर अक्सर बयानबाजी होती रहती है। बीजेपी के नेता इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार मानते हैं। केंद्रीय मंत्री और जम्मू से आने वाले जितेंद्र सिंह इन दिनों भारत-पाक और कश्मीर को लेकर लगातार बयान दे रहे हैं। दिल्ली में विश्व हिंदी परिषद के एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत-पाक बंटवारे को सबसे बड़ी गलती माना। साथ ही उन्होंने इसके लिए कुछ लोगों के महत्वकांक्षा को कारण माना। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर बंटवारा नहीं हुआ होता तो आज जिस तरह से जम्मू-कश्मीर को लेकर चर्चा हो रही है वैसी चर्चा नहीं होती।

गांधी जी ने कहा था कि यदि विभाजन हुआ तो वह केवल उनके मृत शरीर पर ही होगा। वह काफी उदास थे और भारत के पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बंगाल चले गए थे। केंद्रीय मंत्री सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोगों की महत्वकांक्षा के कारण देश का विभाजन हुआ था। यदि हम इसे समझ गए होते तो आज जम्मू-कश्मीर पर इस तरह की चर्चा करने की आवश्यकता न होती। तब न तो धारा 370 होता और न ही उसे खत्म करने को लेकर चर्चा हो रही होती।

मंत्री ने कहा कि इस एक घटना के करण इतिहास में हम कितना आगे गए या पीछे आए, इसका आकलन आप खुद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप देख सकते हैं कि इतिहास में एक दुर्घटना की वजह से हम कितने आगे गए या पीछे हुए। दो-राष्ट्र सिद्धांत जिसके आधार पर विभाजन किया गया था। यह उस दिन निरर्थक साबित हो गया जिस दिन बांग्लादेश का गठन हुआ था। बता दें कि इससे पहले जितेंद्र सिंह ने धारा 370 हटने को मोदी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि बताया था। 

एक्शन मोड में आई योगी सरकार, मुलायम परिवार से खाली करवाई लोहिया ट्रस्ट बिल्डिंग

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर का बड़ा बयान, कहा- कश्मीर की हालत के लिए नेहरू जिम्मेदार

कांग्रेस का बड़ा ऐलान, सोनिया ने कहा - नहीं करेंगे मोटर व्हीकल एक्ट का विरोध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -