सड़क हादसे में बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, थाने की गाड़ी पलटी, 4 पुलिसकर्मी घायल
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, थाने की गाड़ी पलटी, 4 पुलिसकर्मी घायल
Share:

पटना: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। बिहार के बक्सर से पटना लौटते समय डुमराव के मठीला-नारायणपुर पथ के सड़क पुल के नहर में कारकेड में चल रही क़ोरानसराय थाने की गाड़ी पलट गई। इसके ठीक पीछे केंद्रीय मंत्री की गाड़ी चल रही थी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव अपनी इनोवा कार में सवार थे। हालाँकि, ड्राइवर के सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना रविवार की रात को हुई। घटना के बाद वहां पर अफरा तफरी मच गई।

इस सड़क हादसे में चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।  पुलिस गाड़ी का ड्राइवर भी जख्मी हो गया। सभी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की सुरक्षा में शामिल थे। दो पुलिसकर्मियों को ज्यादा चोटें आईं हैं। सभी का उपचार सदर अस्पताल में कराया गया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने अपनी देख रेख में घायलों को अस्पताल पहुँचाया। जो दो पुलिसकर्मी अधिक घायल हैं, उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। 

मंत्री अश्विनी चौबे ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डुमराव के मठीला-नारायणपुर रोड पर पुल के नहर में कारकेड में चल रही कोरानसराय थाने की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी कुशल हैं। घायल पुलिसकर्मियों और चालक को लेकर डुमराव सदर अस्पताल ले जा रहा हूं। उसके बाद मंत्री अश्विनी चौबे घायलों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। वहां उपचार के दौरान खुद डटे रहे। मंत्री ने बताया कि सभी जख्मी खतरे से बाहर हैं।

राजस्थान पेपर लीक के मास्टरमाइंड का घर ध्वस्त, JDA ने की कार्रवाई

गंगा में खुद नगर निगम ही फैला रहा प्रदूषण, लगा 25 लाख का जुर्माना

कपिल सिब्बल से कांग्रेस छूटी, लेकिन कांग्रेस का मोह नहीं छूटा, अब कर रहे राहुल की तारीफ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -