खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदले जाने पर बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर- पीएम नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक धन्यवाद...
खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदले जाने पर बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर- पीएम नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक धन्यवाद...
Share:

नई दिल्ली: बीते कुछ समय में देश में कई तरह के बदलाव हुए है इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के सर्वोच्च खेल अवार्ड राजीव गांधी खेल रत्न का नाम परिवर्तन करके मेजर ध्यानचंद के नाम पर ''मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड'' रखे जाने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर ये खबर दी। उन्होंने ट्वीट किया, मेजर ध्यानचंद भारत के उन अग्रणी प्लेयर्स में से थे जिन्होंने भारत के लिए सम्मान और गौरव लाया। यह ठीक है कि हमारे भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान उन्हीं के नाम पर रखा जाएगा। वही केंद्र के इस निर्णय का केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री को धन्यवाद कहा है।

उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा, 'मेजर ध्यानचंद जी ने अपने असाधारण खेल से विश्व पटल पर भारत को एक नई पहचान दी एवं अनगिनत खिलाड़ियों के प्रेरणास्त्रोत बने। जनभावना को देखते हुए खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार करने पर पीएम नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक धन्यवाद। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इस बात का ऐलान करते हुए अपने एक ट्वीट के जरिए कहा कि भारत के लोगों की ओर से प्राप्त हो रहे, अनुरोध के पश्चात् ये निर्णय लिया गया है। खेल रत्न पुरस्कार देश का सर्वोच्च खेल सम्मान है।

मोदी ने कहा कि मुझे पूरे भारत के लोगों से खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के लिए कई आग्रह प्राप्त हो रहे हैं। व्यक्तियों के भावना का सम्मान करते हुए, खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा। ध्यान हो कि हॉकी के ‘जादूगर’ कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का हॉकी में अविश्वसनीय योगदान रहा है। उन्होंने वर्ष 1936 में बर्लिन में हुए अपने अंतिम ओलंपिक में कुल 13 गोल मारे थे। हॉकी में उनके शानदार प्रदर्शन को आज भी याद किया जाता है।

प्रधानमंत्री से चर्चा करते हुए झलके महिला हॉकी टीम के आंसू, पीएम मोदी ने कहा- आप निराश मत होइए...

जब मेजर ध्यानचंद ने ठुकरा दिया था 'हिटलर' का ऑफर, मिली थी 'हॉकी के जादूगर' की उपाधि

बॉयफ्रेंड को खास कैप्शन लिखकर तारा सुतरिया ने दी जन्मदिन की बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -