राहुल गांधी पर जावड़ेकर ने कसा तंज, कहा- 'महिलाओं के साथ हुए अन्याय...'
राहुल गांधी पर जावड़ेकर ने कसा तंज, कहा- 'महिलाओं के साथ हुए अन्याय...'
Share:

नई दिल्ली: PM मोदी से लेकर केंद्र सर्कार तक पर इन दिनों कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी को तंज कसते हुए देखा जा रहा है। जी हाँ, वह हर दिन कुछ ना कुछ ऐसा कह रहे हैं जो इनके खिलाफ है। अपने ट्वीट में भी राहुल गांधी कुछ ना कुछ ऐसा कह जाते हैं जो PM मोदी के पक्ष में नहीं होता है। बीते समय में वह बलात्कार के मामले को लेकर तंज कसते नजर आए थे जिस पर अब केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जवाब दिया है। जी दरअसल बीते दिनों होशियारपुर के टांडा गांव में बिहार की 6 साल की दलित लड़की के साथ हुए यौन उत्पीड़न हुआ और उसके बाद उसकी हत्या भी कर दी गई।

इस घटना को जानने के बाद अब केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि, 'ये बेहद चौंकाने वाली घटना है।' इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। निशाना साधते हुए वह बोले कि, 'राजनीतिक दौरों पर जाने के बजाय, राहुल गांधी को टांडा (पंजाब) और राजस्थान का दौरा करना चाहिए और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं का संज्ञान लेना चाहिए।'

आगे उन्होंने कहा, 'न तो सोनिया गांधी, राहुल गांधी और न ही प्रियंका गांधी ने टांडा में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। वे अपनी पार्टी द्वारा शासित राज्यों में महिलाओं के साथ हुए अन्याय पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन पीड़ित परिवार के साथ फोटो सेशन के लिए हाथरस और अन्य स्थानों का दौरा करते हैं।' आप सभी जानते ही होंगे केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर कभी भी बेबाक बयान देने में पीछे नहीं रहते हैं। कई बार वह अपने बयान से चर्चाओं में भी आ जाते हैं।

सलमान खान ने जान को किया एक्सपोज, गुस्साई निक्की ने कही ये बात

फेस्टिवल सीजन में SBI का आया विशेष कार्ड, ग्राहकों को मिलेगी ये सुविधा

बैक टू बैक फिल्मों के बाद कार्तिक के हाथ आई बड़ी कामयाबी, अब इस मूवी में आएँगे नज़र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -