देशहित में रद्द कीजिए भारत जोड़ो यात्रा, कोरोना संकट के बीच राहुल से स्वास्थ्य मंत्री की अपील
देशहित में रद्द कीजिए भारत जोड़ो यात्रा, कोरोना संकट के बीच राहुल से स्वास्थ्य मंत्री की अपील
Share:

चीन से बढ़ते हुए कोरोना ने यूरोप के कई देशों को अपने कंट्रोल में ले लिया है। आपको बता दें कि भारत भी इसको लेकर अलर्ट होने लगा है। अब इन सभी के बीच आज स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया हाई लेवल मीटिंग करने जा रहे हैं। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक के बाद कोरोना से संबंधित कुछ नई गाइडलाइंस आ सकती हैं। इन सभी के बीच मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा। आपको बता दें कि इस पत्र में कहा गया है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और मास्क-सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य किया जाए।

इस यात्रा में पहले से ही उन लोगों को शामिल किया है जिनका वैक्सीनेशन हो चुका है। इसके अलावा पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी अनुरोध किया है कि यदि कोविड प्रोटोकॉल का पालन संभव नहीं है तो सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारत जोड़ो यात्रा को राष्ट्रीय हित में स्थगित कर दिया जाए। आपको बता दें कि अब इस मामले में राजनीति भी शुरू हो चुकी हैं। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि ''सिर्फ हमको ही नसीहत क्यों दी जा रही है? जबकि यात्रा में शामिल सभी यात्रियों का वैक्सीनेशन हो चुका है।'' इसी के साथ उन्होंने सरकार से अपील की है कि ऐसी ही एडवाइजरी पूरे देश के लिए जारी की जाए। वहीं स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के लेटर पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, 'भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाए हुई है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे ?'

उज्जैन में 28 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज हरियाणा में है। उनके साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी चल रहे हैं। तमिलनाडु से चलते हुए यात्रा आज हरियाणा पहुंची है और इसके बाद पंजाब जाएगी। वहीं अगर हम सूत्रों की मानें तो स्वास्थ्य मंत्री की बैठक में कोविड-19 के नए वेरीएंट को लेकर विशेषज्ञों की राय पर चर्चा की जाएगी। इसी के साथ ही सबसे बड़ी समस्या विदेशों से भारत आने वाले लोगों के लिए नियम बनाने पर है। जी हाँ, देश में कोविड-19 के मौजूदा वेरीएंट और उनकी स्थिति पर भी आज चर्चा होगी। इसी के साथ सर्दियों की छुट्टी और तीन दिन बाद क्रिसमस और हफ्ते भर बाद नए साल के जश्न में लोग काफी यात्राएं करते हैं। ऐसे में सरकार नए वर्ष के आगमन के संबंध में आयोजित कार्यक्रमों में सतर्कता संबंधी नियमों पर चर्चा कर सकती है।

कोहरा, ठंड, शीतलहर.., उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी, जानें अपने राज्य का हाल

'मिलने आ जाओ..', महिला से गंदी बात करते इमरान खान का ऑडियो वायरल !

कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय बरतें ये सावधानी, दुर्घटना से बचेंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -