इस वजह से हिंदी नहीं इंग्लिश में पेश होता है बजट, जानिए क्यों आता है लाल रंग के बैग में
इस वजह से हिंदी नहीं इंग्लिश में पेश होता है बजट, जानिए क्यों आता है लाल रंग के बैग में
Share:

आज 1 फरवरी है और आज लोकसभा में बजट पेश हुआ है. आप सभी को बता दें कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के अंतर्गत केन्द्रीय बजट का प्रावधान किया गया है और केन्द्रीय बजट में आगामी वित्त वर्ष (1 अप्रैल-31 मार्च) के लिए सरकार द्वारा निर्धारित वित्तीय क्रियाकलापों का विवरण रहता है. वैसे आप सभी को यह जानने के बाद आश्चर्य होगा कि भारत में अभी तक पेश किए गए अधिकांश बजट “घाटे के बजट” ही थे और भारत में सबसे अधिक बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व वित्तमंत्री मोरारजी देसाई के नाम है. जी हाँ, उन्होंने 1 या 2 बार नहीं बल्कि 10 बार बजट पेश किया था. आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारतीय बजट से जुड़े कुछ अनोखे सवाल और उत्तर जो आपको जानने चाहिए.

प्रश्न 1. यदि हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है तो संसद में बजट अंग्रेजी में ही क्यों प्रस्तुत किया जाता है?

उत्तर:- आप सभी को बता दें कि हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं है, बल्कि यह संविधान में वर्णित कई आधिकारिक भाषाओं में से एक मानी जाती है और भारत के विभिन्न राज्यों में संविधान में वर्णित 22 आधिकारिक भाषाओं (असमिया, बांग्ला, कन्नड़, कश्मीरी, मैथिली, मलयालम, मराठी, पंजाबी, संस्कृत और उर्दू आदि) के अलावा अंग्रेजी भाषा का भी प्रयोग करते हैं. वहीं हर हर एक भारतीय राज्य को अपनी आधिकारिक भाषा चुनने की स्वतंत्रता दी गई है लेकिन सांसद अलग-अलग राज्यों से चुनकर आते हैं जहां कि आधिकारिक भाषा अलग-अलग होती है लेकिन अधिकांश सांसद अंग्रेजी भाषा जानते हैं और उन्हें अंग्रेजी भाषा में बात करने में आसानी होती है इसी कारण से बजट अंग्रेजी भाषा में पेश करते हैं.

प्रश्न 2. भारत में पहला बजट कब पेश किया गया था और किसने किया था?

उत्तर:- स्वतंत्र भारत का पहला केंद्रीय बजट 26 नवंबर, 1947 को R.K. शनमुखम शेट्टी द्वारा प्रस्तुत किया गया था और पहला रेल बजट 20 नवम्बर 1947 को पेश किया गया था.

प्रश्न 3. संसद में बजट पेश करते समय वित्त मंत्री अपने साथ ‘लाल रंग’ का ही बैग क्यों लाते हैं?

उत्तर:- आप सभी को बता दें कि बजट पेश करने के लिए लाल रंग वाला बैग लाने की परंपरा 1860 में शुरू हुई थी जब “विलियम एवर्ट ग्लैडस्टोन” ब्रिटिश राजकोष के चांसलर थे. कहा जाता है वह अपने लंबे-लंबे बजट भाषण के लिए प्रसिद्ध थे और उनका बजट भाषण लगभग 5 से 6 घंटे तक चलता था. ऐसे में इस तरह के लंबे बजट भाषण के लिए आवश्यक फाइलों और दस्तावेजों को सही ढ़ंग से संसद (हाउस ऑफ कॉमन्स) तक ले जाने के लिए उन्हें एक बॉक्स/बैग की जरूरत महसूस हुई तो ब्रिटेन की तत्कालीन महारानी ने उन्हें ‘लाल रंग’ का चमड़े का एक बैग दिया जिसे "बजट बॉक्स" कहा गया. उसी के बाद से सभी वित्तमंत्रियों द्वारा बजट पेश करते समय लाल रंग वाले बैग लाने की परम्परा की शुरूआत हुई जो आज तक चल रही है.

प्रश्न 4. भारत में हमेशा घाटे का बजट ही क्यों पेश किया जाता है?

उत्तर:-  भारत में सरकार का मुख्य उद्येश्य हमेशा लोगों के कल्याण को बढ़ाना होता है लेकिन भारत सरकार के पास कल्याणकारी योजनाओं को शुरू करने और अच्छे बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए प्रचुर मात्रा में पैसा नहीं है इसी वजह से सरकार को घाटे की वित्त व्यवस्था का सहारा लेना पड़ता है.

प्रश्न 5. बजट को केंद्रीय बजट क्यों कहा जाता है?

उत्तर:- आप सभी को बता दें कि भारत राज्यों का एक संघ है और किसी भी संघ में दो मुख्य संस्थाएं होती हैं: संघीय राज्य और केंद्र हैं। ऐसे में भारत मजबूत केंद्र वाला ‘राज्यों का संघ’ है और भारत के संविधान में केंद्र को ‘राज्यों का संघ’ कहा गया है. बस यही वजह है कि संघ के बजट को "केंद्रीय बजट" कहते हैं.

प्रश्न 6. संसद में पेश किया जाने वाला बजट पेपर से ही क्यों पढ़ा जाता है क्या इसे डिजिटल नही बनाया जा सकता है?

उत्तर:- आप सभी को यह भी बता दें कि भारत सरकार डिजिटल बजट पेश करने के बारे में नहीं सोच रही है और ऐसा सुरक्षा कारणों की वजहों से भी हो सकता है. आज के समय में हैकिंग का जमाना है और अगर डिजिटल बजट साइबर हैकिंग का शिकार हो गया तो भारतीय अर्थव्यवस्था बर्बादी के कगार पर जा सकती है. इस कारण से बजट को सफेद कागज पर काली स्याही से छापा जाता है (ताकि स्पष्ट दिखायी दे).

वित्तमंत्री ने आम आदमी को दिया बड़ा तोहफा, 2 .5 से 5 लाख तक कोई टैक्स नही...

बजट सत्र 2020 : अगर डूब जाती है आपकी बैक तो, इतनी रकम खाते में रहेगी सुरक्षित

वहां लोकसभा में बजट पेश हो रहा है यहाँ ट्वीटर पर मीम बन रहे हैं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -