30 साल बड़े व्यक्ति से की थी सरोज खान ने शादी, बच्चे होने के बाद पता चली पति की खौफनाक सच्चाई
30 साल बड़े व्यक्ति से की थी सरोज खान ने शादी, बच्चे होने के बाद पता चली पति की खौफनाक सच्चाई
Share:

बॉलीवुड की मशहूर कोरियाग्राफर सरोज खान के निधन से सेलेब्स सदमे में है। इस समय किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि सरोज खान इस दुनिया में नहीं है। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। आपको पता ही होगा उन्होंने दो हजार से ज्यादा गानों की कोरियाग्राफी की थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते है फिल्मों में आने से पहले वह बैकग्राउंड डांसर थीं। जी हाँ, इसके अलावा आप शायद ही जानते होंगे कि उन्होंने 1950 के दशक के मशहूर कोरियाग्राफर बी। सोहनलाल के साथ ट्रेनिंग ली थी और बाद में उनसे ही उन्होंने शादी भी की। वैसे बी। सोहन लाल सरोज से 30 साल बड़े थे और शादी के दौरान सरोज खान केवल 13 साल की थी।

केवल यही नहीं बल्कि उन्होंने शादी से पहले इस्लाम धर्म भी कबूल किया था, जी दरअसल उनका असली नाम निर्मला नागपाल था। एक बार खुद सरोज खान ने अपनी शादी को लेकर चौकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि, 'शादी के दौरान मैं स्कूल में पढ़ती थी और सोहनलाल मेरे डांस मास्टर थे। उन्होंने मेरे गले में काला धागा बांध दिया, जिसे मैंने शादी मान लिया था। सोहनलाल पहले से ही शादीशुदा थे और मैं उनकी दूसरी पत्नी थी, लेकिन मुझे ये बात बच्चे पैदा होने के बाद पता चली।

सोहनलाल ने मेरे बच्चों को अपना नाम देने से मना कर दिया। इसके बाद हम दोनों अलग हो गए।' वैसे आपको हम यह भी बता दें कि साल 1963 में सरोज खान ने जिस बेटे को जन्म दिया उसका नाम राजू खान है और इसी के दो साल बाद उन्होंने दूसरे बच्चे को जन्म दिया लेकिन उसकी आठ महीने बाद ही मौत हो गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -