क्या फिर भाजपा में शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा? ट्वीट कर पीएम मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात
क्या फिर भाजपा में शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा? ट्वीट कर पीएम मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर दुखी व्यक्तियों का एक नया वैरिएंट बताया है। उन्होंने लिखा कि विश्व में चार प्रकार के दुखी होते हैं। उनमें से कोई स्वयं से ही दुखी रहता है तो कोई दूसरों से। उन्होंने आगे लिखा कि नया वैरिएंट मोदी से दुखी है। 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "विश्व में चार प्रकार के दुखी लोग होते हैं। पहले अपने दुखों से दुखी। दूसरे दूसरों के दुखी से दुखी। तीसरे दूसरों के सुख से दुखी।" उन्होंने आगे लिखा, "और चौथा नया वैरिएंट, बगैर बात खामखां मोदी से दुखी।" साथ ही उनके ट्वीट की अंतिम लाइन को पीएम मोदी की प्रशंसा से जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया उपयोगकर्ता उनसे पूछ रहे हैं कि क्या शत्रुघ्न दोबारा भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित होने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ बोल रहे हैं कि ये घरवापसी की तैयारी है।

वही बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा बहुत लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे। मगर 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अप्रैल में ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। कांग्रेस ने उन्हें बिहार की पटना साहिब सीट से प्रत्याशी भी बनाया था, मगर शत्रुघ्न भाजपा के रविशंकर प्रसाद से हार गए थे। शत्रुघ्न भाजपा में रहते हुए ही पटना साहिब से ही दो बार सांसद रह चुके थे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना बोले- कयामत तक नहीं लौटेगा अनुच्छेद 370...

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा ऐलान, कहा- गरीबी रेखा से ऊपर के लाभार्थियों से वापस लें राशन कार्ड...

मन की बात के 78वें एपिसोड के साथ देश को संबोधित करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -