गिरफ्तार हुआ अंडरवर्ल्ड डॉन का जीजा आरिफ
गिरफ्तार हुआ अंडरवर्ल्ड डॉन का जीजा आरिफ
Share:

मुंबई: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने D गैंग पर बड़ा एक्शन लिया है। शुक्रवार को NIA ने दाऊद गैंग के दो सहयोगियों आरिफ शेख तथा शब्बीर शेख को मुंबई से गिरफ्तार किया है। इन दोनों की गिरफ्तारी दाऊद इब्राहिम कास्कर तथा उसके सहयोगियों से संबंधित मामले में हुई है। दोनों डी कंपनी की अवैध गतिविधियों तथा टेरर फंडिंग जैसे कार्यों में सम्मिलित थे। इनमें से आरिफ खेख अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का जीजा कहा जा रहा है।

वही मुंबई के बाहरी क्षेत्र में ठाणे जिले के मीरा रोड निवासी आरिफ शेख अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का जीजा है। छोटा शकील की छोटी बहन फहमीदा की शादी आरिफ शेख से हुई थी। 2020 में फहमीदा कोरोना से पॉजिटिव हो गई थी तत्पश्चात उसकी मौत हो गई थी। छोटा शकील जिसका वास्तविक नाम शकील बाबूमिया शेख है, दाऊद इब्राहिम गिरोह का CEO बताया जाता है। 

वही गुजरात के पूर्व गृह मंत्री हरेन पंड्या के क़त्ल के अपराधी आरिफ शेख को 2006 में दुबई से मुंबई प्रत्यर्पित किया गया था। गुजरात पुलिस की तरफ से दर्ज मामलों के अतिरिक्त, आरिफ शेख पर मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की तरफ से जबरन वसूली तथा जमीन हथियाने के कई मामले दर्ज किए गए हैं। 2016 में मुंबई पुलिस के एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने आरिफ शेख पर जबरन वसूली का मुकदमा दर्ज किया था तथा उसे गिरफ्तार भी किया था। सूत्रों के अनुसार, छोटा शकील के आदेश पर आरिफ शेख गैंग के लिए ऑपरेशन चला रहा था तथा कथित तौर पर पश्चिमी मुंबई के कुछ भागों में काम कर रहा था। आरिफ शेख के साथ गिरफ्तार किया गया दूसरा शख्स उसका छोटा भाई शब्बीर शेख है जो आरिफ के साथ गिरोह के संचालन, जबरन वसूली तथा अन्य गतिविधियों को चलाने में सहायता करता था। 

केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, गेहूं के निर्यात पर लगाई तत्काल रोक

काले हिरण के शिकारियों ने की SI समेत 3 पुलिसकर्मियों की हत्या, CM शिवराज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

उपराष्ट्रपति ने भारतीय संगीत परंपरा के संरक्षण और संवर्धन के लिए आह्वान किया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -