कराची में छोटा शकील की हत्या!
कराची में छोटा शकील की हत्या!
Share:

कराची। अंडरवर्ल्ड  डाॅन दाऊद इब्राहिम को लेकर जानकारी सामने आई है कि, उसकी डी कंपनी में फूट पड़ गई है और इस फूट के कारण ही उसके सबसे बड़े राज़दार और सहयोगी छोटा शकील की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि, डाॅन और छोटा शकील दोनों अलग हो गए थे और छोटा शकील अंडरवर्ल्ड में अपना अलग कारोबार करना चाहता था जिसके कारण उसने अपनी कंपनी बनाने की तैयारी की लेकिन इसी बीच पाकिस्तान के कराची में उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि इस मामले में किसी तरह की पुष्टि नहीं हो सकी है।

उल्लेखनीय है कि, बीते 30 वर्षों से छोटा शकील दाऊद इब्राहिम का दाहिना हाथा था। वह जो फैसले लेता था उसे डाॅन का आदेश माना जाता था। कुछ समाचार पत्रों, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में जानकारी सामने आई है कि दाऊद इब्राहिम डी कंपनी के काम को अकेले करने में असमर्थ है। उसे किडनी से संबंधित परेशानी है तो दूसरी ओर, उसे ब्लड प्रेशर है। वह डायबिटीज से भी पीड़ित है।

ऐसे में उसने अपनी कंपनी के कार्यों को विभिन्न भागों में बांट दिया था। जिसमें डाॅन का भाई अनीस इब्राहिम कंस्ट्रक्शन से जुड़ा काम देखता है तो दूसरी ओर, छोटा शकील फिल्मों और पायरेसी का काम देखा करता था। मगर अनीस इब्राहिम और छोटा शकील में विवाद हो गया था।

अनीस इब्राहिम की दखलंदाजी लगातार बढ़ती जा रही थी ऐसे में छोटा शकील गिरोह से अलग हो गया था। इससे डाॅन दाऊद नाराज़ हो गया और छोटा शकील और डाॅन में विवाद हो गया। इसके बाद जानकारी सामने आई है कि छोटा शकील की हत्या कर दी गई है। मगर इस मामले में किसी तरह की पुष्टि नहीं हो सकी है।

संपत्ती नीलाम होने से बौखलाया दाऊद, गुर्गे ने किया फोन

मौलाना बना डाॅन का इकलौता बेटा, कौन संभालेगा अंडरवर्ल्ड !

दाऊद की संपत्तियों की नीलामी प्रारम्भ

अंडरवर्ल्ड डाॅन दाऊद इब्राहिम की संपत्ती की नीलामी आज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -