दिल्ली में गिरा निर्माणाधीन मकान का लेंटर, मलबे में दबे चार मजदुर
दिल्ली में गिरा निर्माणाधीन मकान का लेंटर, मलबे में दबे चार मजदुर
Share:

नई दिल्ली : राजधानी के कोतवाली लोनी की खन्ना नगर कॉलोनी में रविवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर भरभराकर गिर गया। हादसे में सटरिंग ठेकेदार समेत चार मजदूर मलबे में दब गए। तीन मजदूरों को लोगों ने बाहर निकाला जबकि एक मजदूर करीब साढ़े तीन घंटे तक दबा रहा। सूचना पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची और आधे घंटे के सर्च आपरेशन के बाद दबे हुए मजदूर को बाहर निकला। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, जैश के तीन आतंकी हुए ढेर

ऐसे गिरी निर्माणाधीन बिल्डिंग 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कर रही है। वही दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित खन्ना नगर कॉलोनी के पास के मकान का करीब एक महीने से निर्माण कार्य चल रहा है। ओम प्रकाश ने जवाहर गार्डन निवासी अफरोज को सटरिंग डालने का ठेका दिया था। रविवार को ठेकेदार अपने दो और भाइयों समेत 40 मजदूरों के साथ मकान का लिंटर डालने पहुंचे। 

पहली बार वोट डालने वालों से पीएम मोदी ने की एक ऐसी अपील

अचानक दब गए दो युवक  

जानकारी के अनुसार छत की ऊंचाई ज्यादा होने पर डबल सटरिंग लगाई गई थी। 200 वर्ग गज के मकान पर सुबह 10 बजे लिंटर डालने का काम शुरू हुआ। करीब एक बजे ठेकेदार अफरोज अपने दो भाई सरफराज, फिरोज और एक मजदूर आमिर को लेकर नीचे आए। जबकि ऊपर लिंटर डालने का काम चल रहा था। तभी लिंटर के लिए बांधी गई सटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई। सटरिंग गिरते ही अफरातफरी मच गई। ऊपर काम कर रहे मजदूर पड़ोसी के मकान से उतर गए। हादसे में चार लोग मलबे में दब गए।

1 लाख रु छूट के साथ खरीदें Honda की कारें, जानिए विस्तार से...

जल्द बदलेगा साफ़ मौसम, फिर लौट सकती है ठंड

2020 तक 100 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य : सुरेश प्रभु

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -