5 युवकों पर चढ़ी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, मौके पर 4 की हुई दर्दनाक मौत
5 युवकों पर चढ़ी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, मौके पर 4 की हुई दर्दनाक मौत
Share:

पलामू: झारखंड के पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना इलाके स्थित बिहार के सीमावर्ती गांव विशनपुर में बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार गति अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे बैठे पांच किशोरों को रौंद दिया। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य किशोर व वाहन चालक गंभीर तौर पर घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

दुर्घटना में मृतक किशोरों की पहचान विवेक, नीतीश, फिरोज अंसारी एवं आशीष के तौर पर हुई है। वहीं घायल किशोर का नाम गौरव है। चालक सलीम खान डुमारिया का है। घायलों को पलामू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। प्रारंभिक उपचार के पश्चात् घरवाले इन्हें दूसरे चिकित्सालय ले गए हैं। दोनों चोटिल व्यक्तियों की हालत नाजुक बनी हुई है। 

घरवालों ने आरोप लगाया है कि घटना नशे में गाड़ी चलाने और तेज गति के चलते हुई है। लोगों ने गाड़ी को बरामद कर आग लगा दी। मौके पर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। घटना के विरोध में घरवालों ने चार घंटे तक सड़क जाम कर दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। घरवाले मुआवजे को लेकर भी मांग कर रहे हैं।  

क्रिकेट के विवाद में हुआ युवक का क़त्ल, पथराव के बाद मचा बवाल

ICU में डेढ़ घंटे तक तड़पते रहे केंद्रीय मंत्री के भाई , मौत के बाद दो डॉक्टर हुए सस्पेंड

मध्य प्रदेश के मुरैना में हुआ बड़ा हादसा, इंडियन एयर फाॅर्स के दो लड़ाकू विमान हुए क्रैश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -