पेड़ों को तोड़ती हुई अनियंत्रित बस खेत घुसी, मौके पर हुई चालक की मौत
पेड़ों को तोड़ती हुई अनियंत्रित बस खेत घुसी, मौके पर हुई चालक की मौत
Share:

चंडीगढ़: पंजाब के फिरोजपुर के तलवंडी भाई में फिरोजपुर-लुधियाना राजमार्ग स्थित फनलैंड के नजदीक इतवार की प्रातः बेकाबू होकर बस सड़क किनारे लगे पेड़ों को तोड़ती हुई खेतों में जा घुसी। इस घटना में बस चालक की घटनास्थल पर ही जान चली गई। लगभग 35 लोग घायल हो गए है।

जिनकी स्थानीय हॉस्पिटल में मरहम पट्टी की गई। तीन सवारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस फिरोजपुर से वाया लुधियाना होती हुई श्री आनंदपुर साहिब की तरफ जा रही थी। जिसमे तकरीबन 40 लोग सवारी कर रहे थे। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।  जहां इस बात का पता चला है कि बस कंपनी के मुलाजिम दविंदर सिंह  ने कहा है कि लुधियाना की जेआर कंपनी की बस थी। प्रातः फिरोजपुर से वाया लुधियाना होकर श्री आनंदपुर साहिब के लिए निकलीं थी। जैसे ही तलवंडी भाई स्थित फनलैंड के नजदीक पहुंची कि अचानक बस ने अपना नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार होने की वजह से सड़क किनारे लगे पेड़ों को तोड़ती हुई खेतों में जाकर पलट गई।

इस दुर्घटना में बस चालक अमनदीप सिंह पुत्र केवल सिंह वासी रनियां जिला मोगा की घटना स्थल पर ही जान चली गई। जबकि बस में सवार 40 सवारियों में से 35 घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय  हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। कई सवारियों की मरहम पट्टी करने के उपरांत  घर भेज दिया। जबकि 3 सवारियां बहुत ही गंभीर है। जिन्हें मोगा के हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है।

जसप्रीत बुमराह ने कैसे सीखी इंच-परफेक्ट यॉर्कर डालना ?

देहरादून में कोरोना ने एक बार फिर पकड़ी तेजी, सामने आए इतने मरीज

हनी ट्रैप: एक महिला ने उड़ाई पुलिस कर्मी से लेकर जवानों तक की नींद, जानिए...?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -